हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: बेन स्टोक्स ने जडेजा-सुंदर से किया था हैंडशेक, माइकल वॉन ने शेयर किया नया वीडियो

मैनचेस्टर टेस्ट के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि बेन स्टोक्स ने रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर से हाथ नहीं मिला था, लेकिन अब माइकल वॉन ने नया वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन
IND vs ENG

India vs England Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड में खेला गया था। ये मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था। इस मैच के अंत में हैंडशेक को लेकर काफी विवाद हुआ था। दरअसल जब मैच में कुछ नहीं बचा था और ड्रॉ लगभग तय हो गया था उस वक्त रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर अपने शतक के करीब थे, वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स जडेजा और सुंदर से हाथ मिलाकर मैच को खत्म करना चाहते थे, लेकिन भारतीय खिलाड़ियो ने ऐसा नहीं किया।

जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी थोड़े गुस्से में लाल भी दिखे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें दावा किया गया कि मैच खत्म होने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर से हाथ नहीं मिलाया था, हालांकि इसको लेकर अब इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर माइकल वॉन ने नया वीडियो शेयर किया है।

स्टोक्स ने किया था हैंडशेक

सोशल मीडिया पर माइकल वॉन ने मैच के बाद का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर से हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि स्टोक्स ने काफी जल्दबाजी में ये हैंडशेक किया था। इसके बाद वे आगे निकल गए थे, जिससे कुछ लोगों को लगा कि स्टोक्स ने भारतीय खिलाड़ियों से हैंडशेक नहीं किया था। जिसके कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए थे और दावा किया गया था कि स्टोक्स ने हैंडशेक नहीं किया, लेकिन अब सच्चाई सामने आ चुकी है।

विज्ञापन

इतना ही नहीं इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी स्टोक्स की जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के साथ हाथ मिलाने वाली तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके अलावा मैच के बाद खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेन स्टोक्स ने जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की जमकर तारीफ की थी।

द ओवल में खेला जाएगा पांचवां मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच अब टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के द ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस मैच को जीतकर शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: 3 खिलाड़ियों की होगी एंट्री! ओवल टेस्ट में टीम इंडिया की Playing 11 पर बड़ा अपडेट

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola