India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी,तो वहीं इंग्लैंड के इरादे ओवल टेस्ट को जीतकर सीरीज पर 3-1 कब्जा करने के होंगे। हालांकि दूसरे दिन टीम इंडिया इस मैच में काफी मजबूत स्थिति में आ गई थी। गेंदबाजी में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी शानदार रहा, जिसके चलते इंग्लैंड की टीम 247 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। दूसरे दिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच गहमागहमी देखने को मिली। वहीं दिनेश कार्तिक को भारतीय गेंदबाज आकाश दीप की एक हरकत पसंद नहीं आई।
दिनेश कार्तिक को पसंद नहीं आई आकाश दीप की हरकत
पहली पारी में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की थी। वहीं आकाश दीप ने 13वें ओवर में टीम इंडिया को बेन डकेट के रूप में पहली बड़ी सफलता दिलाई थी। वहीं डकेट का विकेट लेने के बाद आकाश दीप इंग्लिश बल्लेबाज के पास गए और उनके कंधें पर हाथ रख दिया। इस दौरान आकाश को डकेट के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। उनकी ये हरकत दिनेश कार्तिक को रास नहीं आई।
जिसको लेकर दिनेश कार्तिक ने कहा “मैं इसे लेकर आश्वस्त नहीं हूं कि खासकर किसी बल्लेबाज को आउट करने के बाद यह सही तरीका है। ज्यादातर बल्लेबाज बेन डकेट जैसा बर्ताव नहीं ही करते।”
इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 247 रन
इस मैच में दोनों टीमों की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही है। जहां पहली पारी में टीम इंडिया 224 रन ही बना पाई थी तो वहीं इंग्लैंड की पहली पारी भी 247 रनों पर सिमट गई थी। अब टीम इंडिया को दूसरी पारी में बल्लेबाजों से काफी उम्मीदें होगी। यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। दूसरे दिन जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। फिलहाल जायसवाल और आकाश दीप नाबाद हैं।
ये भी पढ़ें:-IND vs ENG: Jasprit Bumrah से नाखुश सिलेक्टर्स? वर्कलोड मैनेजमेंट ना बन जाए जी का जंजाल!
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
1 hr agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
2 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
3 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
3 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
4 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines