India vs England 5 Test Devdutt Padikkal : धर्मशाला में भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में देवदत्त पाडिक्कल ने अपना टेस्ट डेब्यू किया है। इस सीरीज में देवदत्त टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। दरअसल धर्मशाला टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के एक खिलाड़ी को प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोट लग गई थी। जिसके बाद अब पडिक्कल की किस्मत खुल गई है। जी हां हम बात कर रहे हैं रजत पाटीदार की। टॉस के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि रजत पाटीदार को एक दिन पहले प्रैक्टिस करते हुए चोट लग गई थी जिसके चलते उनको धर्मशाला टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है और देवदत्त पडिक्कल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
इस सीरीज में 5 खिलाड़ी कर चुके हैं डेब्यू
बता दें, भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पांच खिलाड़ी टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं। पडिक्कल पांचवें खिलाड़ी हैं इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले। पडिक्कल से पहले रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और आकाश दीप डेब्यू कर चुके हैं। देवदत्त पडिक्कल भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 314वें खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले इस सीरीज में रजत पाटीदार 310, सरफराज खान 311, ध्रुव जुरेल 312, आकाश दीप 313वें खिलाड़ी थे टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले।
देवदत्त ने रजत पाटीदार को किया रिप्लेस
धर्मशाला टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव देखने को मिले हैं। पहला जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। क्योंकि आकाश दीप को इस मैच से बाहर रखा गया है। इसके अलावा रजट पाटीदार जिनको चोट लग गई उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को शामिल किया गया है। हालांकि रजत पाटीदार के लिए ये सीरीज कुछ खास नहीं रही है। वो बल्लेबाजी में काफी संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG 5th Test Live: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू, अश्विन-बेयरस्टो के लिए खास धर्मशाला टेस्ट
ये भी पढ़ें:- श्रीलंका-बांग्लादेश मैच में एक बार फिर हुआ विवाद, अंपायर से भिड़ गई श्रीलंका टीम
ये भी पढें:- IND vs ENG: 100वें टेस्ट मैच से पहले अश्विन पर लगा आरोप, विवाद से जुड़ गया नाम
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines