India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच रांची में खेला जाएगा। चौथे टेस्ट मैच को लेकर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है यानी बुमराह अब रांची टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। इससे पहले सीरीज के तीनों टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह खेले थे और वो टीम इंडिया के उपकप्तान भी थे। अब बुमराह के बाहर होने के बाद बड़ा सवाल ये है कि आखिर चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया का उपकप्तान कौन होगा?
इन 3 खिलाड़ियों का नाम आया सामने
जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमाल की गेंदबाजी कर रहे थे। अभी तक बुमराह ने टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट भी हासिल किए थे। जिसके बाद बुमराह को चौथे मैच के लिए आराम देना कहीं न कहीं एक सवाल खड़ा कर रहा है। वहीं अब दूसरा बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि बुमराह की जगह चौथे टेस्ट मैच में कौनसा खिलाड़ी टीम इंडिया का उपकप्तान होगा।
1. केएल राहुल
रिपोर्ट्स के अनुसार अगर केएल राहुल रांची टेस्ट मैच में खेलते हैं तो फिर बुमराह की जगह उनको टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है। हालांकि ये अभी कंफर्म नहीं हो पाया है कि केएल राहुल चौथे टेस्ट मैच में खेलेंगे या नहीं। पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल को इंजरी हो गई थी। जिसके बाद राहुल को सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच से बाहर रहना पड़ा था। हालांकि अब रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल फिट बताए जा रहे हैं, ऐसे में उनके चौथे टेस्ट मैच में खेलने की संभावना भी बढ़ गई है।
2. रवींद्र जडेजा
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में काफी कमाल की फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक में जडेजा शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि रांची टेस्ट मैच में बुमराह की गैरमौजूदगी में जडेजा को भी टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया जा सकता है।
3. शुभमन गिल
टीम इंडिया के युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का प्रदर्शन भी इस सीरीज में काफी अच्छा रहा है। पहले मैच में फ्लॉप रहने के बाद गिल ने दूसरे और तीसरे मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी। अब चौथे टेस्ट मैच में गिल को भी बुमराह की जगह उपकप्तान बनाया जा सकता है।
बता दें, सीरीज का चौथा मैच रांची में 23 फरवरी से खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। फिलहाल टीम इंडिया के पास 2-1 की बढ़त है।
ये भी पढ़े:- IND vs ENG: रांची की पिच देख क्यों दंग रह गए इंग्लैंड के कप्तान? कहा- मैंने ऐसा कभी नहीं देखा
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: श्रेयस अय्यर ने दर्द की शिकायत पर छोड़ी रणजी ट्रॉफी, NCA ने बताया फिट; आईपीएल खेलने पर सस्पेंस
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: हर टेस्ट मैच के बाद यशस्वी जायसवाल ने रैंकिंग में लगाई छलांग, जानें 73वें से 15वें स्थान तक का सफर
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
5 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
5 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
5 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
6 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
7 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
7 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines