IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, क्या शुभमन गिल कर पाएंगे एजेबस्टन वाला कारनामा?

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मैच से पहले मैनचेस्टर के आंकड़ो ने टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ा दिया है, क्योंकि यहां भारतीय टीम एक भी टेस्ट मैच नहीं जीती है।

IND vs ENG

IND vs ENG

India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। फिलहाल सीरीज के 3 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से इंग्लैंड ने 2 और टीम इंडिया ने 1 मैच जीता है। लॉर्ड्स में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद अब शुभमन गिल एंड कंपनी के सामने मैनचेस्टर टेस्ट को जीतने की कड़ी चुनौती होने वाली है। फिलहाल टीम इंडिया सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है। वहीं चौथे टेस्ट से पहले टीम की टेंशन भी थोड़ी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है, टीम इंडिया की ये टेंशन मैनचेस्टर के आंकड़ो ने बढ़ा रखी है।

विज्ञापन

मैनचेस्टर में आज तक नहीं मिली टीम इंडिया को जीत

शुभमन गिल के सामने अब मैनचेस्टर का किला जीतने की बड़ी चुनौती होने वाली है, क्योंकि आज तक टीम इंडिया यहां विराट कोहली, एमएस धोनी की कप्तानी में भी कोई मैच जीत नहीं पाई है। टीम इंडिया ने अभी तक मैनचेस्टर में 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 5 मैच ड्रॉ रहे हैं। इस मैदान का हाई स्कोर 432 रन का रहा है, जबकि लो स्कोर 58 रन का रहा है।

विज्ञापन

दोहरानी होगी एजबेस्टन वाली कहानी

सीरीज का दूसरा मैच एजबेस्टन में खेला गया था। इस मैच को टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली थी। इस मैच में कप्तान शुभमन गिल ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक और 2 शतक भी लगाए थे। जिसके चलते टीम इंडिया को बड़ी जीत मिल पाई थी। ये पहली बार था जब टीम इंडिया ने एजबेस्टन में कोई टेस्ट मैच जीता हो, इससे पहले आज तक टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तानी में भी कभी एजबेस्टन में कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाई थी।

विज्ञापन

वहीं ऐसी ही कुछ कहानी टीम इंडिया की मैनचेस्टर में रही है, यहां भी टीम इंडिया आज तक कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है ऐसे में अब शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया मैनचेस्टर में एजबेस्टन टेस्ट वाली कहनी को दोहराना चाहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ