India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। मैच में एकबार फिर से इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद टीम इंडिया ने पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 264 रन बना लिए थे। पहले दिन कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी में फिर फ्लॉप साबित हुए, तो वहीं ऋषभ पंत की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ाया। मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान ऋषभ पंत को चोट लग गई थी, जिसके चलते उनको एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। पंत को चोट के चलते रिटायर हर्ट होना पड़ा था, अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या ऋषभ पंत की जगह दूसरे खिलाड़ी को बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा और इसको लेकर क्या कहता है कन्कशन सब्स्टीट्यूट का नियम?
क्या पंत की जगह भारत को मिलेगा दूसरा बल्लेबाज?
ऋषभ पंत मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन कमाल की लय में दिखाई दे रहे थे। क्रिस वोक्स की एक गेंद पर पंत ने रिवर्स मारने की कोशिश की और गेंद सीधे उनके पैर पर लगी। गेंद लगने से पंत को थोड़ा खून भी निकला और तुरंत फिजियो को मैदान पर बुलाया गया, लेकिन पंत खेलने की हालत में नहीं थे, जिसके चलते उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा। अब पंत की चोट के बाद चर्चा हो रही है कि क्या टीम इंडिया को दूसरा बल्लेबाज मिलेगा?
दरअसल कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तहत अगर किसी खिलाड़ी के सिर में चोट लगती है तो फिर टीम को दूसरा खिलाड़ी मिलता है जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर सकता है, लेकिन पंत के सिर में नहीं बल्कि पैर में गेंद लगी थी ऐसे में टीम इंडिया को कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम के तहत दूसरा खिलाड़ी नहीं मिलेगा। बल्कि टीम इंडिया सब्स्टीट्यूट के तहत खिलाड़ी को शामिल कर सकती है जो सिर्फ फील्डिंग कर सकता है। ऐसे में अब एकबार फिर से ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग करते हुए देखा जा सकता है।
पंत की चोट पर BCCI का अपडेट
वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की चोट पर बीसीसीआई का भी अपडेट सामने आ चुका है। बीसीसीआई ने बताया कि बल्लेबाजी के दौरान पंत को दाहिने पैर में चोट लग गई थी। जिसके बाद उनको स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है। पहले दिन पंत ने 48 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के के साथ 37 रन बना दिए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: कितनी गंभीर है ऋषभ पंत की चोट? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
49 mins agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
54 mins agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
2 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
2 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
2 hrs agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
4 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
5 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines