India vs England 4th Test: टीम इंडिया अब मैनचेस्टर टेस्ट में पिछड़ी हुई दिखाई दे रही है। इस मैच में भारतीय टीम की गेंदबाजी काफी कमजोर दिखाई पड़ी है। पहला विकेट चटकाने के लिए टीम इंडिया के गेंदबाजों ने 166 रन खाए थे। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे स्टार गेंदबाज विकेट के लिए तरसते हुए दिखाई दिए। इस मैच में तीन दिन का खेल खत्म हो चुका है लेकिन बुमराह और सिराज को महज 1-1 विकेट ही मिल पाया है। वहीं गेंदबाजी करवाने को लेकर कप्तान शुभमन गिल की रणनीति पर पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री भड़कते हुए दिखाई दिए।
कप्तान गिल पर भड़के रवि शास्त्री!
पिछले मैच में वाशिंगटन सुंदर ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे। ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि इस मैच में गिल इस गेंदबाज का इस्तेमाल थोड़ा जल्दी करेंगे, लेकिन ऐसा हो न सका। इसको लेकर रवि शास्त्री ने कहा “पिछले मैच में उन्होंने चार विकेट लिए थे। फिर आप उस खिलाड़ी को 67, 69 ओवर के बाद गेंदबाजी पर लगाते हैं। मेरा मतलब है, इससे उस खिलाड़ी को क्या पता चलता है? देखिए, मैंने चार विकेट लिए हैं। मुझे पहले 30, 35 ओवरों में गेंदबाजी करते हुए सबसे आगे रहना चाहिए था और आप मुझे 69 के बाद मैदान पर उतार रहे हैं। फिर उन्होंने पहले दो विकेट लिए। तो रणनीतिक तौर पर, मुझे लगा कि उनमें कमी थी।”
आगे उन्होंने कहा “मुझे लगा कि सिराज को कल नई गेंद लेनी चाहिए थी। बजाय इसके कि वह कंबोज को गेंद दे देते, जो नए हैं और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इससे इंग्लैंड पर से दबाव हट जाता। फिर बाउंसर की रणनीति, जिसमें वे 24 घंटे लेट आए। कल यह कोशिश की जानी चाहिए थी ताकि देखा जा सके कि क्या वे और बढ़त बना सकते हैं। इसलिए रणनीतिक तौर पर बहुत कुछ चूक गया।”
इंग्लैंड ने बनाए 544 रन
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 544 रन बना लिए थे। अब इंग्लैंड के पास 186 रनों की बढ़त हो गई है, जो टीम इंडिया के लिए कही न कही चिंता का विषय है। भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज आसानी से रन बनाते हुए दिख रहे थे। तीसरे दिन जो रूट ने शानदार 150 रनों की पारी खेली। अब टीम इंडिया मैनचेस्टर टेस्ट में थोड़ी दबाव महसूस कर रही है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: क्या टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं जसप्रीत बुमराह? मोहम्मद कैफ के VIDEO ने मचाई सनसनी
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
23 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
41 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines