India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड में खेला गया। मैच आखिरी दिन जाकर ड्रॉ हुआ। इस मैच में एक समय टीम इंडिया की हार दिख रही थी, लेकिन जिस तरह से दूसरी पारी में भारतीय खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी करके इंग्लैंड के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया उससे मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। वहीं मैच के आखिरी दिन पाकिस्तानी फैन को लेकर काफी बवाल भी छिड़ता हुआ दिखाई दिया, जिसकी वजह भी सामने निकलकर आई। अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
पाकिस्तानी फैन को लेकर क्यों हुआ ओल्ड टैफर्ड में बवाल?
दरअसल मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड स्टेडियम में खेले गए चौथे मैच को देखने एक पाकिस्तानी फैन भी पहुंचा था, हालांकि ये फैन पाकिस्तान टीम की जर्सी पहनकर स्टेडियम में पहुंचा। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उससे पाकिस्तान की जर्सी बदलने के लिए कहा। इस दौरान फैन ने वीडियो भी बनाया था। जब इस फैन ने जर्सी बदलने से मना कर दिया था तो वहां और सुरक्षाकर्मी आ गए थे, जिससे माहौल थोड़ा गर्म हो गया था। बाकी लोग भी इस घटना का वीडियो बनाने लगे थे। इस दौरान पाकिस्तानी फैन ने सुरक्षाकर्मियों से लिखित में जर्सी बदलने की वजह मांगी थी।
आखिरी दिन मैच हुआ ड्रॉ
मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 669 रन बनाकर टीम इंडिया पर 311 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद टीम इंडिया की इस मैच में हार मानी जा रही थी, लेकिन दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। दूसरी पारी में कप्तान शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने शतक लगाकर इंग्लैंड के गेंदबाजों को घुटने पर ला दिया था।
जडेजा और वाशिंगटन की जोड़ी आखिरी दिन शतक लगाकार नाबाद रही थी। मैच आखिरी दिन इन दोनों खिलाड़ियों के शतक पूरे होने से पहले ही इंग्लैंड की टीम भारतीय खिलाड़ियों से हैंडशेक करना चाहती थी, लेकिन टीम इंडिया को मंजूर नहीं था जिसपर थोड़ा गरमा-गरमी भी देखने को मिली थी। इस मैच में वाशिंगटन सुंदर ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक भी लगाया।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: आकाशदीप-अर्शदीप IN, पंत-बुमराह OUT, ओवल टेस्ट मैच में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
पैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
7 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
40 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines