India vs England 4th Test Day 2 : भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के मैदान पर खेला जा रहा है। रांची टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दूसरे दिन पहली पारी में टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 219 रन बनाए है। दूसरे दिन भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 73 रनों की पारी खेली। वहीं इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अपनी पहली पारी में 353 रन बनाया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जो विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर नहीं कर पाए, क्या अब वो सरफराज खान कर दिखाएंगे?
मैच का ताजा अपडेट
रांची टेस्ट के दूसरे दिन का खेल इंग्लैंड के गेंदबाजों को नाम रहा है। पहली पारी में दूसरे दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारतीय टीम को 7 झटके दिए। यशस्वी जायसवाल के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज पहली पारी में दूसरे दिन अर्धशतक नहीं लगा पाया है। फिलहाल मैच पर इंग्लैंड टीम की पकड़ मजबूत दिखाई दे रही है। फिलहाल भारत की तरफ से ध्रुव जुरेल 30 और कुलदीप यादव 17 रन बनाकर नाबाद है। दूसरे दिन इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शोएब बशीर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : रांची में छाए जो रूट, एक पारी में बना दिए दो रिकॉर्ड; एक पर हुए खुश एक पर दुखी
आकाश दीप का ड्रीम डेब्यू
रांची टेस्ट मैच में बिहार के खिलाड़ी आकाश दीप ने भारत के 313 टेस्ट खिलाड़ी के रूप में टीम इंडिया में डेब्यू किया है। यह खिलाड़ी के लिए ड्रीम डेब्यू की तरह है। उन्होंन शानदार गेंदबाजी से इंग्लैंड की कमर तोड़ दी है। जब इंग्लैंड का स्कोर 47 रन था, तब आकाश दीप ने एक ही ओवर में 2 विकेट झटके और इंग्लैंड की पारी को संकट में डाल दिया। बाद में तेज गेंदबाज ने जैक क्रॉली को भी 42 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। इस शानदार गेंदबाजी के कारण वह काफी सुर्खियों में आ गए हैं। आकाश ने अभी तक 17 ओवर गेंद कराई है, जिसमें उन्होंने 70 रन देकर 3 विकेट झटके हैं। खिलाड़ी अपने इस डेब्यू से काफी खुश हैं, उन्होंने कल कैमरे के सामने आकर अपनी इस खुशी को व्यक्त भी किया था।
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
2 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
3 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
4 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
4 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines