India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। रांची टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में एक धाकड़ बल्लेबाज की एंट्री हो सकती है जो पिछले दो मैचों से चोट के चलते बाहर था। जी हां हम बात कर रहे हैं विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की। केएल राहुल को सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दौरान इंजरी हो गई थी। जिसके चलते उनको सीरीज के अगले दो मैचों से बाहर रहना पड़ा था। पहला मैच हैदराबाद में खेला गया था और इस मैच में केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की थी।
पूरी तरह से फिट केएल राहुल!
केएल राहुल का मौजूदा फॉर्म काफी शानदार है। ऐसे में अगर बल्लेबाज पूरी तरह से फिट होता है तो कप्तान रोहित शर्मा राहुल को चौथे टेस्ट मैच के लिए जरुर टीम में शामिल करेंगे। मिडिल ऑर्डर में राहुल लगातार टीम इंडिया के लिए शानदार बल्लेबाज कर रहे हैं। वहीं बात अगर केएल राहुल की इंजरी की करे तो हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान राहुल को इंजरी हो गई थी। जिसके बाद उनको दूसरे टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा था।
हालांकि फैंस को उम्मीद थी कि राहुल तीसरे टेस्ट मैच में जरुर वापसी करेंगे लेकिन तीसरे मैच तक केएल राहुल पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए थे। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल पूरी तरह से फिट हैं और मैदान पर वापसी करने के लिए भी तैयार है। जिसके बाद फैंस राहुल को रांची टेस्ट मैच में खेलते हुए देख सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई सूत्र का कहना है कि केएल राहुल पिछले सप्ताह ही 90 फीसदी ठीक हो गए थे। ऐसे में अभी चौथे टेस्ट मैच में 2 दिन का समय बचा है इस दौरान राहुल पूरी फिटनेस हासिल कर सकते हैं। मंगलवार को टीम इंडिया सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के लिए रवाना होगी। ऐसे में सेलेक्टर्स को भी उम्मीद है कि केएल राहुल रांची टेस्ट मैच के लिए टीम में मौजूद होंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। टीम इंडिया लगातार दो मैच जीतकर सीरीज में 2-1 से आगे है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रांची टेस्ट से बाहर हो सकता है धाकड़ गेंदबाज, टेंशन में आई टीम
ये भी पढ़ें:- नेपाल की टीम भारत में खेलेगी Tri-Series, BCCI ने T20 WC के लिए दी मदद, देखें पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘घरेलू क्रिकेट से ज्यादा आईपीएल को महत्व देना गलत…;’ जय शाह ने दिया बयान, निशाने पर हार्दिक और ईशान!
संबंधित खबरें
पाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
9 mins ago2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
1 hr agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
2 hrs agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
2 hrs agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
3 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
5 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
6 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
15 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines