India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच रांची में 23 फरवरी से खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की वापसी हो सकती है। जिसके बाद टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं केएल राहुल की प्लेइंग इलेवन में वापसी के बाद एक खिलाड़ी का पत्ता कटना तय माना जा रहा है। दरअसल सीरीज के पहले मैच में केएल राहुल को इंजरी हो गई थी। जिसके बाद राहुल को दूसरे टेस्ट मैच से बाहर रहना पड़ा था। दूसरे टेस्ट मैच के बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि केएल राहुल तीसरे टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं लेकिन तब तक राहुल पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए थे। लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल पूरी तरह से फिट हैं और चौथे टेस्ट मैच में वापसी करने के लिए तैयार हैं।
रजत पाटीदार हो सकते हैं बाहर
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल की गैरमौजूदगी में रजत पाटीदार को डेब्यू करने का मौका मिला था। हालांकि अभी तक रजत इस मौके को पूरी तरह से भुना नहीं पाए हैं। जिसके चलते अब अगर चौथे टेस्ट मैच में केएल राहुल की वापसी होती है को रजत पाटीदार को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। दूसरी तरफ ध्रुव जुरेल और सरफराज खान को भी डेब्यू का मौका मिला था। जिसको इन दोनों खिलाड़ियों ने दोनों हाथों से भुनाया। दोनों मैचों में ध्रुव जुरेल और सरफराज खान ने बेहतरीन पारियां खेली थी। जिसके चलते अब रजत पाटीदार ही चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं।
दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में रजत पाटीदार ने 32 और दूसरी पारी में महज 9 रन बनाए थे। इसके बाद रजत को तीसरे टेस्ट मैच में भी मौका मिला। तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में रजत ने 5 और दूसरी पारी में बिना खाता खोले आउट हो गए थे। ऐसे में सेलेक्टर्स रजत पाटीदार को और मौका देने के मूड में नहीं होंगे। अगर केएल राहुल पूरी तरह से फिट होंगे तो निश्चित तौर पर उनकी रांची टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। केएल राहुल का मौजूदा फॉर्म भी काफी शानदार है सीरीज के पहले मैच में राहुल ने बेहतरीन पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रांची टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, धाकड़ बल्लेबाज की होगी एंट्री
ये भी पढ़ें:- युजवेंद्र चहल को RCB ने क्यों नहीं किया था रिटेन? सामने आई बड़ी वजह
ये भी पढ़ें:- BCCI का मनोज तिवारी के खिलाफ एक्शन, रणजी ट्रॉफी को लेकर की थी टिप्पणी
संबंधित खबरें
ईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
1 hr agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
1 hr agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
2 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
4 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
5 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
14 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
14 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
15 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines