IND vs ENG 4th Test Day 4 Highlights: राहुल-गिल ने बचाई टीम इंडिया की इज्जत, आखिरी दिन जीत की राह देख रही इंग्लैंड

IND vs ENG 4th Test Day 4 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मैच का चौथा दिन था। 

IND vs ENG 4th Test

IND vs ENG 4th Test

IND vs ENG 4th Test Day 4 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर के ओल्ड टैफर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मैच का चौथा दिन था। मुकाबले में टीम इंडिया ने पहली पारी में 358 रन बनाए। जवाब में इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 669 रन बना दिए। जिसके कारण इंग्लैंड को 311 रनों की लीड हासिल हुई। जो रूट के बाद बेन स्टोक्स ने भी शानदार शतक जड़ा। भारतीय टीम के लिए रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट अपने नाम किया।

विज्ञापन

दूसरी पारी में टीम इंडिया ने एक समय जीरो के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिया था। जिसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 78 रन तो वहीं सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने नाबाद 87 रनों की पारी खेली। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 2 विकेट गंवाकर 174 रन बना लिए हैं। फिलहाल भारत 137 रन पीछे चल रहा है। मुकाबले के आखिरी दिन टीम इंडिया जहां ड्रॉ कराने का प्रयास करेगी तो वहीं इंग्लिश टीम जीत दर्ज करने के लिए मैदान पर उतरेगी।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

राहुल-गिल ने बचाई इज्जत

मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने भारतीय टीम को 311 रनों की लीड हासिल की। जवाब में भारतीय टीम ने जीरो के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिया। जिसके बाद सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ने जिम्मेदारी संभाली। जिसके कारण चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए हैं।

भारतीय टीम ने बना लिए 150 रन

भारतीय टीम ने मैनचेस्टर टेस्ट की दूसरी पारी में 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

केएल राहुल ने भी जड़ा अर्धशतक

भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने भी अच्छी पारी खेलते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा है। जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं।

टीम इंडिया ने पार किया 100 रनों का आंकड़ा

जीरो के स्कोर पर 2 विकेट गंवा देने वाली टीम इंडिया ने अब 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल के बीच 100 रनों की पार्टनरशिप हो गई है।

नाजुक स्थिति से निकली टीम इंडिया

मैनचेस्टर टेस्ट मैच की दूसरी पारी में टीम इंडिया मुश्किल परिस्थितियों में फंस गई थी। जिसे वहां से कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज राहुल ने निकाला। टी तक टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 86 रन हो गया है। हालांकि अभी भी टीम इंडिया 225 रन पीछे है।

शुभमन गिल ने जड़ा पचासा

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक ठोका है। गिल फिलहाल टीम इंडिया को मुश्किल परिस्थितियों से निकालने का प्रयास कर रहे हैं। जिसमें उनको केएल राहुल का साथ मिल रहा है।

गिल-राहुल ने भारतीय पारी संभाली

शून्य के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद अब भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने पारी संभाली है। टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं।

दूसरे सेशन का खेल हुआ शुरू

मैनचेस्टर टेस्ट मैच के चौथे दिन दूसरे सेशन का खेल शुरु हो चुका है। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल और केएल राहुल मैदान पर टिके हुए हैं।

मुश्किल में फंसी टीम इंडिया

मैनचेस्टर टेस्ट मैच के चौथे दिन के लंच तक टीम इंडिया की हालत खराब हो गई है। लंच होने तक टीम इंडिया 1 रनों पर 2 विकेट गंवा चुकी है। वहीं अभी तक टीम को 310 रनों की लीड उतारनी है।

टीम इंडिया को लगा बैक टू बैक झटका

भारतीय टीम इंग्लैंड के 311 रनों की लीड को उतारने मैदान पर उतरी तो शुरुआत बेहद शर्मनाक हुई। जीरो के स्कोर पर टीम इंडिया ने अपने 2 विकेट गंवा दिए हैं। यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन अपना खाता भी नहीं खोल सके।

भारतीय टीम की पारी हुई शुरू

भारतीय टीम की पारी शुरू हुई। लीड उतारने के लिए टीम इंडिया को 311 रन बनाने होंगे। जोकि मौजूदा परिस्थिति में बहुत मुश्किल नजर आ रहा है।

इंग्लिश टीम हुई ऑलआउट

मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में इंग्लिश टीम ने 669 रन बनाए। जिसमें जो रूच और बेन स्टोक्स का शानदार शामिल था। टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेडा ने 4 विकेट अपने नाम किया।

बेन स्टोक्स लौटे पवेलियन

इंग्लैंड की टीम ने बेन स्टोक्स के रूप में अपनां 9वां विकेट गंवा दिया है। स्टोक्स 141 रनों की पारी खेलकर रवींद्र जडेजा का शिकार बने हैं। हालांकि इंग्लैंड की टीम ने अब 302 रनों की लीड हासिल कर ली है।

इंग्लैंड ने बना दिए 600 रन

इंग्लिश टीम ने मैनचेस्टर टेस्ट मैच की पहली पारी में 600 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ उनकी लीड अब 244 रनों की हो गई है।

बेन स्टोक्स ने जड़ा शानदार शतक

इंग्लिश टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने शानदार बल्लेबाजी करके शतक जड़ा है। स्टोक्स ने 3 सालों के बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ा है। इंग्लिश टीम अब 600 रनों के करीब पहुंच गई है।

इंग्लैंड को लगा 8वां झटका

इंग्लिश टीम ने अपना आठवां विकेट गंवा दिया है। लियाम डॉसन को जसप्रीत बुमराह ने 26 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है। हालांकि इंग्लैंड की टीम ने 210 रनों की लीड हासिल कर ली है।

चौथे दिन का खेल हुए शुरू

मैनचेस्टर टेस्ट मैच में चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। इंग्लिश टीम ने 7 विकेट पर 544 रन बना लिए हैं। जिसके कारण उनके पास 186 रनों की लीड पहले से ही है। ऐसे में टीम इंडिया को आगे निकलने के लिए धमाकेदार कमबैक करना होगा।

मैनचेस्टर में छाए हैं बादल

मैनचेस्टर टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले कंडीशन गेंदबाजों को मुफीद हो गई है। टीम इंडिया जिसके कारण फिलहाल दबाव में नजर आ रही है।

बेन स्टोक्स-लियाम डॉसन क्रीज पर मौजूद

तीसरे दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। स्टोक्स 77 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके लियाम डॉसन भी 17 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।

बुमराह-सिराज का नहीं चला जादू

टीम इंडिया की गेंदबाजी अभी तक काफी साधारण रही है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भी महज 1-1 विकेट ही चटका पाए हैं।

इंग्लैंड के पास 186 रन की बढ़त

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 7 विकेट खोकर 544 रन बना लिए थे। इंग्लैंड के पास 186 रनों की बढ़त है, आज चौथे दिन इंग्लैंड इस बढ़त को 300 के पास ले जाना चाहेगी।

जो रूट ने ठोका 38वां शतक

मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन कमाल की बल्लेबाजी करते हुए जो रूट ने अपना 38वां टेस्ट शतक लगाया। उन्होंने 150 रनों की पारी खेली थी।

कैसा रहेगा मैनचेस्टर का मौसम?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज मैनचेस्टर में मैच के दौरान ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा दोपहर के सत्र के दौरान हल्की बारिश की संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ