India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में फिलहाल इंग्लैंड टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इंग्लैंड ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 353 रन बनाए थे। जिसके जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 219 रन बना लिए थे। रांची टेस्ट की पहली पारी में दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल को छोड़कर और कोई भारतीय बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर पाया। पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 73 रनों की पारी खेली। अब टीम इंडिया की तरफ से क्रीज पर ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव क्रीज पर डटे हैं।
रांची टेस्ट में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की वापसी
1. ध्रुव जुरेल को मिले सपोर्ट
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ध्रुव जुरेल 30 रन बनाकर नाबाद थे। जिसके बाद अब टीम इंडिया को तीसरे दिन ध्रुव से एक लंबी पारी की उम्मीद होगी। हालांकि ध्रुव को बाकी बचे खिलाड़ियों के सपोर्ट की भी काफी जरूरत होगी। ध्रुव तेजी से रन बना सकते हैं ऐसे में अगर दूसरे छोर से खिलाड़ी उनका साथ देते रहे तो वो जल्द ही इंग्लैंड की बढ़त को खत्म कर सकते हैं। फिलहाल इंग्लैंड के पास 134 रनों की बढ़त है। वहीं तीसरे दिन टीम इंडिया का ध्यान बढ़त को 50 रनों से नीचे लाने पर हो सकता है।
2. अश्विन को करनी होगी बेहतर गेंदबाजी
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में अभी तक आर अश्विन का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा है। अश्विन की गेंदबाजी तो कुछ हद तक अच्छी रही है लेकिन बल्लेबाजी से ऑलराउंडर ज्यादा छाप छोड़ नहीं पाए हैं। इस सीरीज में आर अश्विन ने अपने 500 टेस्ट इंटरनेशनल विकेट भी पूरे किए हैं। अब अश्विन को रांची टेस्ट मैच में टीम इंडिया की वापसी कराने के लिए अपने प्रदर्शन को थोड़ा और सुधारना होगा।
3. रोहित शर्मा का फॉर्म में लौटना जरूरी
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ एक शतक जरूर लगा चुके हैं लेकिन रांची टेस्ट की पहली पारी में भारतीय कप्तान एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए। पहली पारी में रोहित शर्मा महज 2 रन बनाकर जेम्स एंडरसन का शिकार बन गए थे। एक शतक को छोड़ दे तो इस सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है। ऐसे में अगर टीम इंडिया को रांची टेस्ट मैच में वापसी करनी है तो रोहित शर्मा को फॉर्म में लौटना होगा और टीम के लिए एक बड़ी पारी खेलनी होगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ध्रुव जुरेल के मुरीद हुए जो रूट, भारतीय बल्लेबाज से तीसरे दिन ज्यादा रनों की उम्मीद
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: कौन हैं शोभना आशा? 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, पलट दी हारी बाजी
ये भी पढ़ें:- सानिया मिर्जा से पहले बहन अनम की भी टूटी थी शादी, फिर क्रिकेटर के बेटे को बनाया जीवनसाथी; 300 करोड़ की हैं मालकिन!
संबंधित खबरें
JSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
47 mins agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
8 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
9 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
10 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
11 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
11 hrs agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
13 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines