IND vs ENG Dhruv Jurel Next MS Dhoni: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच रांची में खेला जा रहा है। रांची टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी 307 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में टीम इंडिया के स्कोर को 300 के पार पहुंचाने में ध्रुव जुरेल ने अहम भूमिका निभाई है। ध्रुव जुरेल आखिर तक एक योद्धा की तरह अंग्रेज गेंदबाजों से लड़ते रहे। जिसके बाद अब टीम इंडिया के पूर्व महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी ध्रुव जुरेल के मुरीद हो गए हैं। सुनील गावस्कर ने ध्रुव जुरेल की तुलना टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की है।
ध्रुव जुरेल ने बचाई टीम इंडिया का ‘लाज’
रांची टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम 307 रनों पर सिमट गई। पहली पारी में टीम इंडिया की तरफ से ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 90 रनों की पारी खेली। हालांकि वो अपने पहले टेस्ट इंटरनेशनल शतक से 10 रन दूर रह गए लेकिन अब हर कोई ध्रुव की इस पारी की जमकर तारीफ कर रहा है। टीम इंडिया के पूर्व महान क्रिकेटर ने सुनील गावस्कर ने ने कमेंट्री के दौरान ध्रुव जुरेल की तारीफ करते हुए कहा कि ध्रुव जुरेल की दिमागी क्षमता को देखकर मुझे लगता है कि वह अगला एमएस धोनी है।
ध्रुव जुरेल ने करवाई टीम इंडिया की वापसी
भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने ज्यादातर टिक नहीं पाए। एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया 250 रन भी नहीं बना पाएगी लेकिन ध्रुव जुरेल के इरादे कुछ और ही थे। उन्होंने न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि टीम के स्कोर को 300 के पार भी पहुंचाया। पहली पारी में ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक लगाया। हालांकि ध्रुव शतक के बेहद करीब जाकर आउट हुए। जिससे फैंस भी ध्रुव के लिए काफी निराश है।
ध्रुव जुरेल के रूप में टीम इंडिया को मिला कमाल का विकेटकीपर बल्लेबाज
अभी तक इस सीरीज में ध्रुव जुरेल ने बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी कमाल करके दिखाया है। वहीं कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ दोनों के लिए यह बहुत अच्छी खबर होगी। ऋषभ पंत की चोट के बाद से भारत लगातार एक ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज की खोज में था। केएल राहुल के चोटिल होने के कारण भारत को एक अच्छे बैकअप कीपर की जरूरत थी। केएस भरत अच्छे कीपर साबित हुए लेकिन मौके मिलने के बावजूद वह रन बनाने में नाकाम रहे। बैकअप कीपर रजत पाटीदार के भी असफल होने से ध्रुव जुरेल टीम में एंट्री मिली और वो छा गए।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : रांची टेस्ट में सकंटमोचक बने ध्रुव जुरेल, शतक चूके जीत लिया दिल
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 से पहले आखिर क्यों सील हुआ राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड? वजह जानकर रह जाएंगे दंग
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024 में ऋषभ पंत या ध्रुव जुरेल किसको मिलेगा मौका? IPL 2024 में होगी परीक्षा
संबंधित खबरें
2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
38 mins agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
1 hr agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
2 hrs agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
3 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
4 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
6 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
14 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
14 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines