India vs England 4th Test: इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल काफी शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। अभी तक इस सीरीज में जायसवाल के बल्ले से 2 दोहरे शतक भी निकल चुके हैं। जिसके बाद अब यशस्वी जायसवाल के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि नाम हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन के खास क्लब में शामिल हो गए हैं।
टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल बना चुके हैं 600 से ज्यादा रन
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल का बल्ला आग उगल रहा है। रांची टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में भी भारतीय टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। रांची टेस्ट मैच की पहली पारी में जायसवाल के बल्ले से 73 रन निकले। इससे पहले उनके बल्ले से इस सीरीज में 2 दोहरे शतक भी निकल चुके हैं।
कुल मिलाकर अभी तक इस टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल 618 रन बना चुके हैं। जायसवाल अब 23 साल की उम्र से पहले टेस्ट सीरीज में 600 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सर डॉन ब्रैडमैन, सर गारफील्ड सोबर्स, सुनील गावस्कर, ग्रीम स्मिथ और जॉर्ज हेडली और नील हार्वे के साथ शामिल हो गए हैं।
23 साल की उम्र से पहले टेस्ट सीरीज में 600 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
1. डॉन ब्रैडमैन बनाम इंग्लैंड, साल 1930 (974 रन)
2. गैरी सोबर्स बनाम पाकिस्तान साल 1957-58 (824 रन)
3. सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज साल 1970-71 (774 रन)
4. ग्रीम स्मिथ बनाम इंग्लैंड साल 2003 (714 रन)
5. जॉर्ज हेडली बनाम इंग्लैंड साल 1929-30 (703 रन)
6. नील हार्वे बनाम साउथ अफ्रीका साल 1949-50 (660 रन)
7. यशस्वी जयसवाल बनाम इंग्लैंड साल 2024 (618* रन)
रांची टेस्ट मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने दूसरे दिन 7 विकेट के नुकसान पर 219 रन बना लिए थे। रांची टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम का पलड़ा भारतीय टीम पर भारी दिख रहा है। अभी भी भारतीय टीम इंग्लैंड से 134 रन पीछे है। दूसरे दिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने काफी शानदार गेंदबाजी की। खासकर बात अगर शोएब बशीर की करें तो उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को अपनी कमाल की गेंदबाजी से काफी परेशान किया। दूसरे दिन शोएब बशीर ने 4 विकेट अपने नाम दर्ज किए।
ये भी पढ़ें:- IND Vs ENG: रजत पाटीदार का फ्लॉप शो जारी, फैंस बोले- ‘इससे बेहतर तो कुलदीप यादव हैं’
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: बेन फोक्स को फैंस ने बताया ‘चीटर’, यशस्वी जायसवाल के कैच पर की थी आउट की अपील
ये भी पढ़ें:- सरफराज खान का रांची में नहीं चला बल्ला, भाई मुशीर खान ने डबल सेंचुरी लगाकर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
6 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
8 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
8 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
9 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
9 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines