India vs England 4th Test Day 2 rohit sharma out 2 runs england fans reaction bye bye Rohit Image Credit: Social Media
---विज्ञापन---
India vs England 4th Test Day 2: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा रांची टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए जल्दी आउट हो गए थे। पहली पारी में रोहित के बल्ले से महज 2 ही रन निकले। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारतीय कप्तान को पवेलियन भेजा था। जिसके बाद स्टेडियम में बैठे इंग्लैंड टीम के फैंस ने रोहित शर्मा के मजे लेते हुए एक सुर में अनोखा गीत गाया। जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वारयल हो रहा है।
इंग्लैंड फैंस बोलें 'Bye bye Rohit'
रांची टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 353 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके बाद दूसरे दिन टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हुई। टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग में कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी करने आए। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए और महज 2 रन बनाकर आउट हो गए थे। जिसके बाद इंग्लैंड फैंस ने रोहित शर्मा को लेकर एक अनोखा गीत गाया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इंग्लैंड टीम के फैंस को बाय-बाय रोहित कहते हुए सुना जा सकता है।
इस वीडियो पर यूजर्स भी अब अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने इंग्लैंड टीम के मजे लेते हुए कमेंट करके लिखा बाय-बाय बैजबॉल। दूसरे यूजर ने लिखा कि इस तरह की विदाई हमने वनडे विश्व कप 2023 में इंग्लैंड टीम की देखी थी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा करारा जवाब मिलेगा।