हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: क्या चौथे टी-20 मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानिए पुणे के मौसम का हाल

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी-20 मैच पुणे में खेला जाएगा। 31 जनवरी को मौसम का हाल कैसा रहेगा? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

India vs England Weather Report: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी-20 मैच 31 जनवरी को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पुणे में खेला जाएगा। पांच मैचों की खेली जा रही टी-20 सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है। चौथा मैच दोनों ही टीमों के लिए अहम है। जहां एक तरफ भारतीय टीम चौथे मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी तो वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की सेना सीरीज 2-2 से बराबर करना चाहेगी। हालांकि इस मैच में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा? आइए जानते हैं।

कैसा रहेगा मौसम का हाल?

एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे मुकाबले में बारिश खलल नहीं डालेगी। रिपोर्ट के मुताबिक 31 जनवरी को मौसम का तापमान 32 डिग्री रहेगा। बारिश होने की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। हवाएं 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है। आर्द्रता 37 फीसदी रहने का अनुमान है। ऐसे में मौसम की ओर से मैच के दौरान दखलअंदाजी देखने को नहीं मिलेगी।

पिच रिपोर्ट पर एक नजर

पुणे की पिच काली मिट्टी की बनी है। ये पिच आमतौर पर स्पिनरों के लिए अनुकूल मानी जाती है। तेज गेंदबाज को यहां खास मदद नहीं मिलेगी। बल्लेबाजों को शुरुआत में रन बनाने में थोड़ी परेशानी होती है। लेकिन क्रीज पर जमने के बाद यहां रन बनाना आसान हो जाता है। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है। पुणे के मैदान पर टी-20 में सबसे बड़ा स्कोर 206/6 श्रीलंका ने बनाया है। वहीं भारत ने सबसे छोटा टोटल 101 रन बनाया है।

विज्ञापन

कैसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड?

भारत ने इस मैदान पर अब तक 4 टी-20 मैच खेले हैं। इस मैदान पर पहला मुकाबला टीम इंडिया ने साल 2012 में खेला था। पुणे के मैदान पर भारत की जीत का प्रतिशत 50-50 है। क्योंकि भारत ने इस मैदान पर खेले गए 2 मैचों को अपने नाम किया है, जबकि 2 मैच में मेन इन ब्लू को हार का सामना करना पड़ा है।

चौथे मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: आईसीसी रैंकिंग में तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव को लगा बड़ा झटका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola