India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। जिसमें दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 387 रनों पर सिमट गई थी। इंग्लैंड की तरफ से पहली पारी में जो रूट ने शानदार शतक लगाते हुए सबसे ज्यादा 104 रनों की पारी खेली थी। ये उनके करियर का 37वां शतक भी था। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए थे। हालांकि ये 5 विकेट हॉल लेने के बाद बुमराह ने जश्न नहीं मनाया था, जिसकी वजह गेंदबाज ने बाद में बताई।
बुमराह ने क्यों नहीं मनाया जश्न?
जसप्रीत बुमराह का ये इस सीरीज का दूसरा 5 विकेट हॉल है। इससे पहले लीड्स टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट चटकाने का कारनामा किया था। हालांकि दूसरे टेस्ट मैच से उनको आराम दिया गया था, जिसके बाद वापसी करते हुए बुमराह ने एकबार फिर से 5 विकेट हॉल लिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद बुमराह ने बताया “मैं थका हुआ था इसलिए मैंने वहां जश्न नहीं मनाया। मैं कोई 21-22 साल का नहीं हूं, जो ज्यादा उछल कूद करूं। मैं सिर्फ शानदार गेंदबाजी करना चाहता था।”
पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स और जोफ्रा आर्चर को पवेलियन का रास्ता दिखाया था।
दूसरे दिन टीम इंडिया ने बनाए 145 रन
वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 145 रन बना लिए थे। टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल 13 रन, करुण नायर 40 रन और शुभमन गिल 16 रन के रूप में 3 बड़े झटके लगे थे, वहीं केएल राहुल 53 और ऋषभ पंत 19 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दूसरे दिन जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स को 1-1-1 विकेट मिला था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में बन गए नंबर-1
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines