India vs England 3rd Test: टीम इंडिया इन दिनों शुभमन गिल की अगुवाई में इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैच को जीतकर दोनों टीमें सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे। वहीं लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल फ्लॉप साबित हुए, लेकिन फिर भी उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया।
शुभमन गिल ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड
दरअसल लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में शुभमन गिल फ्लॉप साबित हुए, दूसरे दिन गिल के बल्ले से पहली पारी में महज 16 रन ही निकले। वहीं पहली पारी में 9 रन बनाने के साथ ही गिल ने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।
शुभमन गिल अब बतौर कप्तान इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने साल 2018 के इंग्लैंड दौरे पर बतौर कप्तान 593 रन बनाए थे।
दूसरे दिन भारतीय टीम को लगे 3 बड़े झटके
दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 387 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने सबसे ज्यादा 104 रनों की पारी खेली थी, ये रूट का टेस्ट क्रिकेट में 37वां शतक था। इसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 145 रन बना लिए थे।
टीम इंडिया की तरफ से दूसरे दिन केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक लगाया, जबकि यशस्वी जायसवाल, करुण नायर और शुभमन गिल के रूप में टीम इंडिया को दूसरे दिन 3 बड़े झटके लगे थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: करुण नायर की वही पुरानी कहानी! फिर तोहफे में दे गए विकेट, और कितने मौके देगा क्रिकेट?
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines