India vs England 3rd Test: टीम इंडिया को लॉर्ड्स टेस्ट में 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ भारतीय टीम अब सीरीज में भी पिछड़ गई है। जीत के साथ इंग्लैंड ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। लॉर्ड्स में पांचवें दिन टीम इंडिया को जिताने के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने रवींद्र जडेजा के साथ इंग्लैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया लेकिन अंत में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं लॉर्ड्स में मिली हार के बाद पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिएक्शन सामने आया है।
जडेजा, बुमराह और सिराज के लिए तेंदुलकर ने कही बड़ी बात
लॉर्ड्स के पांचवें दिन जिस तरह से रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने बल्लेबाजी की उसकी अब हर को सराहना कर रहा है। वहीं टीम इंडिया की हार के बाद सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लिखा “इतना करीब, फिर भी इतना दूर जडेजा, बुमराह और सिराज ने अंत तक संघर्ष किया। बहुत बढ़िया प्रयास, टीम इंडिया। इंग्लैंड ने दबाव बनाए रखने के लिए अच्छा खेला और कड़ी मेहनत से मिली जीत के लिए बधाई।”
दूसरी पारी में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा ने 61 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 181 गेंदों का सामना किया था। वहीं जसप्रीत बुमराह ने 54 गेंदों पर 5 रन बनाए थे, इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 4 रन बनाए थे।
दूसरी पारी में टीम इंडिया के सामने मैच को जीतने के लिए 193 रनों का लक्ष्य था, लेकिन भारतीय टीम 170 रनों पर सिमट गई थी। इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 विकेट चटकाए थे। वहीं ब्रायडन कार्स ने 2 और क्रिस वोक्स-शोएब बशीर ने 1-1 विकेट हासिल किया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट हारने के बाद क्या बोले शुभमन गिल? बताया कहां हुई असली चूक
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
21 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
58 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines