हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन जडेजा से डर गए जो रूट! सामने आया मजेदार VIDEO

तीसरे टेस्ट के पहले दिन लॉर्ड्स में रवींद्र जडेजा और जो रूट का मजेदार वीडियो देखने को मिला। रूट जडेजा के सामने दूसरा रन लेने से डर गए, इस दौरान जडेजा ने दूसरा रन लेने का इशारा भी किया।

विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड

India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इसके बाद पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 4 विकेट खोकर 251 रन बनाए। जो रूट 99 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं दिन के आखिरी ओवर के दौरान रवींद्र जडेजा और जो रूट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

जडेजा के सामने दूसरा रन लेने से डर गए रूट!

दरअसल पहले दिन का आखिरी ओवर आकाश दीप ने डाला। इस ओवर की चौथी गेंद पर 1 रन आया था, हालांकि जो रूट दूसरा रन लेना चाहते थे, लेकिन गेंद रवींद्र जडेजा के हाथों में थी इसके बाद जडेजा ने रूट की तरफ हंसते हुए दूसरा रन लेने का इशारा किया और गेंद को नीचे भी डाला। ये देखकर दर्शक और खिलाड़ी भी हंसने लगे, लेकिन जो रूट ने दूसरा रन नहीं लिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

शतक से 1 रन दूर जो रूट

लॉर्ड्स के मैदान पर जो रूट के आंकड़े काफी शानदार हैं। इससे पहले वे इस मैदान पर 7 शतक लगा चुके हैं, वहीं अब लॉर्ड्स में आठवां शतक लगाने से ये बल्लेबाज महज 1 रन दूर है। पहले दिन अच्छी बल्लेबाजी करते हुए जो रूट ने 191 गेंदों का सामने करते हुए 99 रन बनाए, जिसमें 9 चौके शामिल रहे। इसके अलावा रूट अब टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ 3 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन

पहले दिन टीम इंडिया की गेंदबाजी अच्छी रही और गेंदबाजों ने ज्यादा रन नहीं लुटाए। पहले दिन गेंदबाजी करते हुए नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

ये भी पढ़ें:- एक विकेट लेते ही जडेजा के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, पीछे छूटे जहीर खान, कपिल देव के रिकॉर्ड पर अब निगाहें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola