India vs England 3rd Test Day 3 Stumps: भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच का आज तीसरा दिन है। पहले दो दिन में भारतीय टीम 445 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन के अंत तक 207 रन बनाए थे। इंग्लिश टीम ड्राइविंग सीट पर थी लेकिन तीसरे बिना अश्विन के उतरी टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल कर दिया। भारतीय पेसर और स्पिनर दोनों चमके और मेहमान टीम 319 पर ढेर हो गई। भारत को पहली पारी के आधार पर मिली 126 रन की लीड। मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: क्या तीसरे टेस्ट में अश्विन को किया जा सकता है रिप्लेस? क्या कहता है MCC का नियम
मैच का ताजा अपडेट
इंग्लैंड की पारी खत्म होने के बाद भारतीय टीम के पास 126 रनों की लीड बची थी। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी भारतीय टीम ने अपना पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में सिर्फ 30 रन पर गंवा दिया। रोहित शर्मा 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अब यशस्वी जायसवाल ने 122 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 80 गेंदों पर पचास रन पूरे किए थे और उसके बाद उन्होंने 50 से 100 का सफर तेजी से पूरा कर लिया। शुभमन गिल ने अभी अपना अर्धशतक पूरा किया। तीसरे दिन के अंत तक भारत का स्कोर 196 रन पर दो विकेट था। यश्वी जायसवाल 104 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। वहीं शुभमन 65 रन पर नाबाद हैं। रजत पाटीदार ने फिर निराश किया और 10 गेंद खेलकर खाता भी नहीं खोल पाए। भारत की कुल लीड 322 रन की हो गई है।
यशस्वी जायसवाल का शानदार शतक
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : क्या अक्षर पटेल को बाहर करके रोहित शर्मा ने की भूल? कहीं हाथ से न निकल जाए राजकोट टेस्ट
3 बल्लेबाजों ने किया कमाल
भारतीय बल्लेबाजों ने भी इस मैच में खास प्रदर्शन किया है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से लंबे समय से रन नहीं निकल रहे थे, लेकिन राजकोट टेस्ट में रोहित शर्मा ने 133 रनों की शानदार पारी खेली है। इसके अलावा भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला शतक लगा दिया है। इस मैच में लंबे समय से इंतजार कर रहे सरफराज खान को खेलने का मौका मिला और बल्लेबाज ने दिखा दिया कि वह क्यों इंडिया के लिए खेलना डिजर्व करते हैं। खिलाड़ी ने महज 66 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली है।
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
28 mins agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
7 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
7 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
8 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
8 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
9 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
9 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
10 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines