India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। दूसरे दिन टीम इंडिया ने पहली पारी में कमाल की बल्लेबाजी करते 587 रन बनाए थे। जिसमें कप्तान शुभमन गिल का शानदार दोहरा शतक शामिल रहा। इस दौरान एजबेस्टन में भारत की अंडर-19 टीम के विस्फोटक खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी भी स्टैंड में दिखाई दिए।
एजबेस्टन में वैभव सूर्यवंशी
दरअसल भारत की अंडर-19 टीम भी इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां इंग्लैंड अंडर-19 के साथ वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते भारत की अंडर-19 टीम ने 2-1 की बढ़त हासिल कर रखी है। इस बीच टीम इंडिया अपना दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेल रही है। दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल की कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली। एजबेस्टन के मैदान पर गिल ने दोहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया।
जब गिल ने अपना दोहरा शतक पूरा किया तो स्टैंड में अंडर-19 टीम को भी देखा गया, गिल की ये पारी देखकर युवा खिलाड़ियों का और ज्यादा जोश बढ़ेगा। बता दें, भारत की अंडर-19 टीम ने 2 जुलाई को इंग्लैंड के साथ अपना तीसरा वनडे मैच खेला था। ये मुकाबला नॉर्थहैंप्टन में खेला गया था, इसके 24 घंटे बाद अंडर-19 टीम टेस्ट मैच देखने एजबेस्टन पहुंची।
ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल
दूसरे दिन टीम इंडिया ने पहली पारी में 587 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 269 रन बनाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 89 और यशस्वी जायसवाल ने 87 रनों की पारी खेली थी। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने 42 रन बनाए थे। इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शोएब बशीर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए थे।
इसके बाद दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट खोकर 77 रन बना लिए थे। बल्लेबाजी में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। 13 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को आकाश दीप ने बैक टू बैक दो बड़े झटके दिए। आकाश दीप ने बेन डकेट और ओली पोप को पवेलियन भेजा था। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने जैक क्रॉली को आउट किया था। फिलहाल हैरी ब्रूक 30 रन और जो रूट 18 रन बनाकर नाबाद है।
ये भी पढ़ें:- टी20 में खेले बिना ही वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बना इकलौता खिलाड़ी
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
6 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
7 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines