India vs England 2nd Test: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करके दिखाया, जिसके बाद फैंस को अब उनसे गेंदबाजी में भी ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हालांकि एजबेस्टन की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को कम मदद मिलती है। वहीं पहली पारी में 89 रन की पारी खेलने के साथ ही रवींद्र जडेजा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है। अभी तक डब्ल्यूटीसी में ये बड़ा कारनामा दुनिया का कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया है।
रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास
लीड्स टेस्ट में रवींद्र जडेजा बल्ले और गेंद दोनों से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। जिसके बाद उनको लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी कि जडेजा की अब टीम से छुट्टी हो सकती है, लेकिन सेलेक्टर्स और कोच ने एकबार फिर से इस खिलाड़ी पर भरोसा जताया। अब डब्ल्यूटीसी में जडेजा 2000 हजार रन बनाने के साथ-साथ 100 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अभी तक ये बड़ा कारनामा डब्ल्यूटीसी में कोई नहीं कर पाया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब जडेजा के नाम बल्लेबाजी करते हुए 2010 रन और गेंदबाजी करते हुए 132 विकेट दर्ज हो गए हैं।
जडेजा-गिल के बीच हुई थी 203 रन की साझेदारी
एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के 211 रन पर 5 विकेट गिर गए थे। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने शुभमन गिल के साथ मिलकर न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि बड़े स्कोर की नीव भी रखी। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच में 203 रनों की साझेदारी हुई थी। पहली पारी में कप्तान शुभमन गिल 269 रन बनाकर आउट हुए थे। जिसके चलते पहली पारी में टीम इंडिया ने 587 रन बनाए। पहली पारी में जडेजा अपने शतक से 11 रन से चूक गए थे।
भारत को मिल चुकी है 3 सफलता
गेंदबाजी में टीम इंडिया की शुरुआत काफी अच्छी रही है। टीम इंडिया ने पहली पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड को 3 बड़े झटके दे दिए थे। फिलहाल इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 77 रन है। जो रुट 18 और हैरी ब्रूक 31 रन बनाकर नाबाद है। दूसरे दिन आकाश दीप ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रवींद्र जडेजा का बड़ा बयान, कुलदीप यादव को क्यों नहीं मिला एजबेस्टन टेस्ट में मौका?
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
6 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
6 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines