हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: टीम के हित में रवींद्र जडेजा ने तोड़ दिया BCCI का ये नियम, क्या अब मिलेगी सजा?

एजबेस्टन टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बीसीसीआई का एक नियन तोड़ दिया। हालांकि ऐसा जडेजा ने टीम के हित के लिए किया, जिसके बाद उन्होंने 89 रनों की शानदार पारी खेली।

विज्ञापन
रवींद्र जडेजा

 

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस मैच की पहली पारी में टीम इंडिया ने 587 रन बनाए। पहली पारी में भारतीय टीम की बल्लेबाजी काफी शानदार रही, जहां पिछले टेस्ट मैच के बाद टीम इंडिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों पर सवाल उठ रहे थे, वहीं इस बार रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने कमाल की बल्लेबाजी करके आलोचकों के मुंह बंद कर दिए। जडेजा लीड्स टेस्ट में बल्ले और गेंद दोनों से फ्लॉप रहे थे, जिसके बाद उनकी टीम में जगह को लेकर भी काफी सवाल उठ रहे थे। वहीं अब दूसरे टेस्ट की पहली पारी में जडेजा ने 89 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं मैच के दूसरे दिन जडेजा ने बीसीसीआई का एक नियम भी तोड़ दिया, हालांकि जडेजा ने ऐसा टीम हित के लिए ही किया।

जडेजा ने तोड़ा बीसीसीआई का ये नियम

दरअसल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले बीसीसीआई ने कई नियम बनाए थे, जिनमें से एक नियम था कि सभी खिलाड़ी टीम बस में ही जाएंगे कोई खिलाड़ी अकेले नहीं जाएगा। वहीं अब मैच के दूसरे दिन रवींद्र जडेजा टीम बस नहीं बल्कि अकेले ही एजबेस्टन स्टेडियम पहुंच गए थे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक जडेजा ने 41 रन बनाए थे, इसके बाद दूसरे दिन जडेजा से टीम को लंबी पारी की उम्मीद थी जिसके लिए जडेजा बाकी खिलाड़ियों से थोड़ा पहले ही स्टेडियम पहुंच गए थे।

विज्ञापन

स्टेडियम पहुंचकर जडेजा ने वहां जमकर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की, जिसका असर दूसरे दिन उनकी बल्लेबाजी के दौरान देखने को भी मिला। हालांकि जडेजा अपने शतक से चूक गए थे लेकिन उन्होंने 89 रनों की शानदार पारी खेली थी। जडेजा ने दूसरे दिन गिल का अच्छे से बल्लेबाजी में साथ दिया।

मैच पर टीम इंडिया की पकड़ मजबूत

एजबेस्टन टेस्ट पर टीम इंडिया की पकड़ मजबूत दिखाई दे रही है। पहली पारी में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन बनाए, जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 269 रनों की पारी खेली थी। वहीं गेंदबाजी में भी टीम इंडिया की शुरुआत काफी अच्छी रही। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 77 रन के अंदर 3 बड़े झटके दे दिए थे। जिनमें से 2 विकेट लगातार आकाश दीप ने एक ही ओवर में चटकाए थे। पहली पारी में बेन डकेट और ओली पोप अपनी खाता भी नहीं खोल पाए थे। अब इंग्लैंड की उम्मीदें जो रूट और हैरी ब्रूक पर टिकी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: एजबेस्टन पहुंचने वैभव सूर्यवंशी, शुभमन गिल के शतक के बाद स्टैंड में आए नजर

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola