हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: मोहम्मद सिराज का एजबेस्टन में बड़ा कारनामा, साल 1993 के बाद पहली बार हुआ ऐसा

एजबेस्टन टेस्ट के तीसरे दिन मोहम्मद सिराज इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। सिराज ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट हासिल किए। एजबेस्टन में साल 1993 के बाद किसी मेहमान गेंदबाज ने 6 विकेट हासिल किए हैं।

विज्ञापन
मोहम्मद सिराज

India vs England 2nd Test: टीम इंडिया ने एजबेस्टन टेस्ट पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। तीसरे दिन जहां एक समय इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए भारतीय फैंस की धड़कनों का बढ़ाने का काम किया था तो वहीं मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाकर टीम इंडिया की वापसी करवाई। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में सिराज ने इस बार जिम्मेदारी को अच्छे उठाया, पहली पारी में कमाल की गेंदबाजी करते हुए सिराज ने 6 विकेट चटकाए। 6 विकेट चटकाने के साथ ही मोहम्मद सिराज ने एजबेस्टन में इतिहास रच दिया।

32 साल बाद एजबेस्टन में हुआ ये कारनामा

एजबेस्टन टेस्ट से टीम इंडिया के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। जिसके बाद इस मैच में सारी उम्मीदें मोहम्मद सिराज पर हैं। पहली पारी में सिराज सभी की उम्मीदों पर खरे भी उतरे। उन्होंने पहली पारी में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए। एजबेस्टन के मैदान पर साल 1993 के बाद से किसी मेहमान टीम के गेंदबाज ने पहली बार 6 विकेट चटकाए है। इसके अलावा सिराज एजबेस्टन में 5 विकेट हॉल लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन चुके हैं। उन्होंने पहली पारी में जैक क्रॉली, जो रूट, बेन स्टोक्स ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर को आउट किया था।

407 रन पर सिमट गई थी इंग्लैंड

पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम तीसरे दिन 407 रनों पर सिमट गई थी। 84 रन के अंदर ही इंग्लैंड के 5 विकेट गिर चुके थे, लेकिन फिर हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों की परीक्षा ली। इन दोनें बल्लेबाजों ने शतक भी लगाए। इसके अलावा छठे विकेट के लिए ब्रूक और स्मिथ के बीच 303 रनों की साझेदारी हुई थी, जिसके चलते इंग्लैंड की टीम 400 रन का आंकड़ा पार कर पाई थी।

विज्ञापन

पहली पारी में जेमी स्मिथ 184 रन बनाकर नाबाद रहे थे तो हैरी ब्रूक ने 158 रन बनाए थे। वहीं इंडिया की तरफ से मोहम्मद सिराज के अलावा आकाश दीप ने भी कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। आकाश दीप ने गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 4 विकेट चटकाए थे। जिसमें से 2 विकेट उनको दूसरे दिन एक ही ओवर में मिल गए थे।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 64 रन बना लिए थे। टीम इंडिया को दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा है, जो 28 रन बनाकर आउट हो गए थे। फिलहाल भारतीय टीम के पास 244 रनों की बढ़त हो गई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने लिया DRS तो भड़क गए बेन स्टोक्स, अंपायर से की बहस, जानें पूरा मामला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola