Live Updates
23:06 (IST) 04 Jul 2025
तीसरे दिन का खेल समाप्त

एजबेस्टन टेस्ट का तीसरा दिन खत्म हो चुका है और भारतीय टीम की इस मैच में पकड़ मजबूत नजर आ रही है। इंग्लैंड को 407 रनों पर समेटने के बाद टीम इंडिया को दूसरी परी में ताबड़तोड़ शुरुआत मिली। हालांकि टीम ने जायसवाल के रूप में एक विकेट जरूर गंवा दिया है लेकिन बढ़त 244 की हो चुकी है। इस टेस्ट मैच में अब हर किसी की नजरें चौथे दिन पर टिकी होंगी।

22:39 (IST) 04 Jul 2025
भारत का पहला विकेट गिरा

टीम इंडिया ने दूसरी पारी में शुरुआत तो शानदार की लेकिन यशस्वी जायसवाल 21 गेंदों में 28 रन बनाकर जोश टंग का शिकार बने। केएल राहुल और करुण नायर क्रीज पर मौजूद। टीम इंडिया क स्कोर 51 रन, 1 विकेट के नुकसान पर।

22:36 (IST) 04 Jul 2025
आठवे ओवर में ही पूरा हुआ टीम का अर्धशतक

टीम इंडिया को केएल राहुल और जायसवाल की सलामी जोड़ी ने दूसरी पारी में कमाल की शुरुआत दिलाई है। दोनों ने मिलकर महज 7.2 ओर में ही टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया है।

22:18 (IST) 04 Jul 2025
टीम इंडिया की अच्छी शुरुआत

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी है। 4 ओवर में ही स्कोर बोर्ड पर 15 रन लग चुके हैं।

21:51 (IST) 04 Jul 2025
407 रनों पर सिमटी इंग्लैंड

मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लेने के साथ ही इंग्लैंड की पूरी टीम को 407 रनों पर समेट दिया है। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया ने 180 रनों की बढ़त हासिल की है।

21:44 (IST) 04 Jul 2025
इंग्लैंड को लगा 9वां झटका

सिराज ने पंजा खोल दिया है और इंग्लैंड ने अपना 9वां विकेट गंवा दिया है। इंग्लैंड को 9वां झटका 407 के स्कोर पर लगा है।

21:37 (IST) 04 Jul 2025
इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा

नई गेंद के आते ही एक बार फिर से टीम इंडिया की इस मैच में वापसी होती हुई दिख रही है। सिराज ने इंग्लिश टीम को आठवां झटका दिया है। ब्राइडन कार्स बिना खाता खोले ही लौटे पवेलियन। इंग्लैंड का स्कोर 396 रन पर 8 विकेट के नुकसान पर।

21:27 (IST) 04 Jul 2025
वोक्स चले पवेलियन

आकाशदीप ने क्रिस वोक्स की पारी का अंत कर दिया है। वोक्स सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं। इंग्लैंड ने अपना सातवां विकेट गंवा दिया है।

21:05 (IST) 04 Jul 2025
आखिरकार टूट गई पार्टनरशिप

हैरी ब्रूक की 158 रनों की पारी का अंत आखिरकार मोहम्मद सिराज ने कर दिया है। सिराज की अंदर आती हुई गेंद को पढ़ने में ब्रूक पूरी तरह से नाकाम रहे और क्लीन बोल्ड हो गए।

21:02 (IST) 04 Jul 2025
ब्रूक-स्मिथ के बीच 300 रनों की साझेदारी पूरी

हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के बीच छठे विकेट के लिए 300 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दो सेशन में इंग्लिश टीम की इस जोड़ी ने कमाल की बल्लेबाजी की है। 84 पर 5 से यह दोनों मिलकर इंग्लैंड को 385 तक ले आए हैं।

20:45 (IST) 04 Jul 2025
हैरी ब्रूक के 150 रन पूरे

हैरी ब्रूक ने भी 150 रन पूरे कर लिए हैं। यह साझेदारी 284 रनों की हो चुकी है। टीम इंडिया के गेंदबाज थके और बेबस दिख रहे हैं। इंग्लैंड के स्कोर बोर्ड पर भी 373 रन लग चुके हैं।

20:14 (IST) 04 Jul 2025
टी-ब्रेक तक इंग्लैंड 355/5

टी-ब्रेक तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 355 रन लगा दिए हैं। हैरी ब्रूक 140 और स्मिथ 157 रन बनाकर नाबाद हैं। यह सेशन पूरी तरह से इंग्लिश टीम के नाम रहा है।

19:51 (IST) 04 Jul 2025
इंग्लैंड 330/5

5 विकेट खोकर इंग्लैंड का स्कोर अब 330 रन पर पहुंच चुका है। हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ की जोड़ी टूटने का नाम ही नहीं ले रही है। 246 रनों की साझेदारी हो चुकी है और भारतीय टीम पूरी तरह से बैकफुट पर है।

19:32 (IST) 04 Jul 2025
स्मिथ के 150 रन पूरे

जेमी स्मिथ ने 150 रन पूरे कर लिए हैं। स्मिथ का विकेट भारत के लिहाज से काफी अहम हो गया है। स्मिथ अटैकिंग अप्रोच के साथ बैटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। हैरी ब्रूक एंकर की भूमिका निभा रहे हैं।

19:08 (IST) 04 Jul 2025
इंग्लैंड ने छुआ 300 रनों का आंकड़ा

हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने इंग्लैंड की ओर से सबसे बड़ी पार्टनरशिप जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड ने 300 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया है। स्मिथ 133 और ब्रूक 112 रन बनाकर खेल रहे हैं।

18:53 (IST) 04 Jul 2025
विकेट की तलाश में टीम इंडिया

हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के बीच 200 रनों से ज्यादा की पार्टनरशिप हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज क्रीज पर पूरी तरह से सेट दिखाई दे रहे हैं। भारत को जल्द ही एक विकेट चटकाना होगा वरना हेडिंग्ले वाला हाल यहां भी हो जाएगा।

18:38 (IST) 04 Jul 2025
पंत ने टपकाया स्मिथ का कैच

जेमी स्मिथ का कैच पंत ने टपका दिया है। कैच थोड़ा मुश्किल था, लेकिन इस तरह के कैच इंटरनेशनल लेवल पर पकड़े जाने चाहिए। स्मिथ वैसे ही बेहद खतरनाक नजर आ रहे हैं।

18:29 (IST) 04 Jul 2025
हैरी ब्रूक का भी शतक पूरा

जेमी स्मिथ के बाद अब हैरी ब्रूक ने भी अपना शतक पूरा कर लिया है। इंग्लैंड ने इस मैच में जबरदस्त कमबैक किया है। यह साझेदारी टीम इंडिया के लिए बड़ा सिरदर्द बन चुकी है।

17:32 (IST) 04 Jul 2025
लंच ब्रेक तक इंग्लैंड 249/5

लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 249 रन बना लिए हैं। स्मिथ ने अपनी सेंचुरी पूरी कर ली है, तो ब्रूक शतक के करीब हैं। पहले सेशन में इंग्लैंड ने 172 रन बनाए हैं और दो विकेट गंवाए हैं।

17:31 (IST) 04 Jul 2025
स्मिथ का शतक पूरा

जेमी स्मिथ ने चौके के साथ ही अपना शतक पूरा कर लिया है। इंग्लैंड की ओर से यह संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक है। स्मिथ ने इंग्लैंड की जबरदस्त वापसी कराई है।

India vs England 2nd Test Day 3 Live HIGHLIGHTS: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। मैच में तीन दिन का खेल खत्म हो चुका है और टीम इंडिया इस मैच में आगे नजर आ रही है। दिन की शुरुआत भारतीय गेंदबाजों के लिए शानदार रही जब सिराज ने लगातार 2 गेंदों पर रूट और स्टोक्स को आउट कर दिया। इसके बाद जेमी स्मिथ और हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए भारत के खिलाफ ऐतिहासिक साझेदारी की। इसके बाद दूसरी नई गेंद आने पर एक बार फिर से सिराज और आकाशदीप ने शानदार लय हासिल की और 407 के स्कोर पर इंग्लैंड को समेट दिया। पहली पारी के बाद टीम इंडिया के पास 180 रनों की बड़ी और अहम बढ़त थी। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने तूफानी अंदाज में रन जोड़े। दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया की बढ़त 244 रनों की हो गई। राहुल और करुण नायर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। चौथे दिन के खेल पर हर किसी की नजरें होंगी जो कि इस टेस्ट के लिए निर्णायक भी साबित हो सकता है। नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट्स...