India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाने वाला है। पहले मैच में मिली हार को भुलाकर शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया एजबेस्टन में जीत हासिल करके सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी। वहीं एजबेस्टन में आज पहले दिन के खेल पर बारिश का साया मंडरा रहा है। दूसरी तरफ मैच में टॉस का भी अहम रोल होने वाला है।
टॉस जीतना चाहेंगे शुभमन गिल
एजबेस्टन में टीम इंडिया आजतक कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है। ऐसे में एकबार फिर से इस मैदान पर भारत के सामने कड़ी चुनौती होने वाली है। वहीं इस मैच में टॉस का भी अहम रोल होने वाला है। शुभमन गिल टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे, क्योंकि इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। इस मैदान पर अभी तक 56 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 23 और बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 18 मैच जीते हैं। इसके अलावा 15 मैच एजबेस्टन में ड्रॉ रहे हैं। टीम इंडिया ने एजबेस्टन में अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2022 में खेला था, इस मैच में भारतीय टीम को 7 विकेट हार मिली थी।
एजबेस्टन में टीम इंडिया ने अभी तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से भारत को 7 मैचों में हार सामना करना पड़ा था, जबकि 1 मैच ड्रॉ रहा था। ऐसे में टीम इंडिया इस बार इतिहास बदलना चाहेगी। जिसके लिए टीम इंडिया को बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फील्डिंग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
बारिश का मंडरा रहा खतरा
पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई से 6 जुलाई तक एजबेस्टन में खेला जाएगा। वहीं इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है, जिसका असर पहले दिन के खेल से ही देखने को मिल सकता है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट की मुताबिक पहले दिन बारिश के 82 फीसदी आसार है, इसके अलावा मैच के समय पूरे दिन बादल छाए रह सकते हैं। जिसके चलते तेज गेंदबाजों को मदद मिलती हुई दिखाई दे सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है।
ये भी पढ़ें:- मेडन टी20 अर्धशतक, पहली बार इंग्लैंड दौरे पर आईं अमनजोत कौर का धमाल, भारत ने जीता मैच
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
6 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
18 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
22 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines