India vs England 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 25 जनवरी को खेला जाएगा। पहले मैच को जीतकर टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। अब दूसरे टी20 मैच से पहले फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड ने दूसरा मैच देखने के लिए स्टेडियम में आने वाले फैंस के लिए बड़ी घोषणा की है।
फ्री में कर सकेंगे मेट्रो और बस की सवारी
चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड ने भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे मैच के टिकट वाले फैंस के लिए मुफ्त सवारी की घोषणा की है। टिकट धारक अप और डाउन दोनों यात्राओं के लिए मुफ्त मेट्रो सवारी का लाभ उठा सकते हैं। इसी तरह, मद्रास ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (MTC) ने चेपॉक में होने वाले दूसरे मुकाबले के टिकट वाले फैंस के लिए मुफ्त बस सवारी की घोषणा की है। मेट्रो की तरह, टिकट धारक अप और डाउन दोनों यात्राओं के लिए मुफ्त बस सवारी का लाभ उठा सकते हैं। इस खबर सामने आने के बाद फैंस के चेहरे खिल उठे हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: दूसरे टी20 में मोहम्मद शमी का खेलना मुश्किल! सामने आई बड़ी वजह
आखिरी बार साल 2018 में खेला गया था इंटरनेशनल टी20 मैच
चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम 2018 के बाद से अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच आयोजित करने के लिए तैयार है। टीम इंडिया ने आखिरी बार इस मैदान पर अपना टी20 मैच 11 नवंबर साल 2018 में खेला था। ये मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। हालांकि, पिछले साल भारत ने चेपॉक में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। इस मैच में पूर्व दिग्गज आर अश्विन ने बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाया था।
सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से इंग्लैड को हराया था। जिसमें अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों पर 79 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- 17 साल की दोस्ती, 7 साल की उम्र में पहली बार आरती को देखा, ऐसी है सहवाग की दिलचस्प लव स्टोरी
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
33 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
55 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines