IND vs ENG 1st Test: भारतीय टीम लीड्स टेस्ट में फ्रंटफुट पर दिख रही है। पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर कहर परपाया। पहले दिन यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाए। जहां यशस्वी जायसवाल 101 रन बनाकर आउट हो गए थे तो वहीं अभी गिल 127 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद है। पहले दिन शतक लगाने के साथ ही गिल और जायसवाल ने इतिहास रच दिया। भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब इंग्लैंड की धरती पर पहले दिन 2 भारतीय खिलाड़ियों ने शतक लगाया हो। इससे पहले कोई भी 2 भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड धरती पर टेस्ट मैच के पहले दिन शतक नहीं लगा पाए थे।
93 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ये
इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट मैच के पहले दिन शतक जड़ने वाली शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी पहली भारतीय जोड़ी बन गई है और 93 साल के बाद ऐसा कारनामा देखने को मिला है। इसके अलावा भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा तीसरी बार देखने को मिला है, जब 2 खिलाड़ियों ने विदेशी धरती पर पहले ही दिन शतक लगाए हो।
सबसे पहले ये कारनामा महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी ने करके दिखाया था। साल 2001 में इन दोनों दिग्गजों की जोड़ी ने साउथ अफ्रीका में पहले दिन शतक लगाए थे। इसके बाद साल 2017 में शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा ने श्रीलंका में टेस्ट मैच के पहले दिन शतक लगाए थे।
पहले दिन भारत ने बनाए 359 रन
मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी चुनी थी। इसके बाद टीम इंडिया ने पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 359 रन बना लिए थे। इस दौरान यशस्वी जायसवाल 101 और केएल राहुल 42 रन बनाकर आउट हो गए थे, तो वहीं डेब्यू करने वाले साईं सुदर्शन पहले दिन बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। फिलहाल शुभमन गिल 127 और उपकप्तान ऋषभ पंत 65 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले दिन 2 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: शुभमन गिल ने तोड़ा विराट कोहली का ये खास रिकॉर्ड, लीड्स में जड़ा शतक
संबंधित खबरें
IND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
23 mins agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
1 hr agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
2 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
3 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
3 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
4 hrs ago'ये क्रिकेट नहीं...', टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines