India vs England 1st T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार 22 जनवरी को कोलकाता में खेला गया। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कमाल की विस्फोटक पारी खेली थी। बावजूद इसके वे प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बने थे, बल्कि दूसरा भारतीय खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उनपर भारी पड़ता हुआ दिखाई दिया।
वरुण चक्रवर्ती बने प्लेयर ऑफ द मैच
इस मैच में टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी की थी। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में महज 132 रन ही बना पाई थी। टीम इंडिया की तरफ से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। खासकर वरुण चक्रवर्ती ने जिस तरह से इंग्लिश बल्लेबाजों को परेशान किया मेहमान टीम 150 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई थी।
इस मैच में गेंदबाजी करते हुए वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। वरुण ने जोस बटलर, हैरी ब्रूक और लियाम लिविंगस्टोन जैसे खिलाड़ियों को आउट किया था। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते वरुण को प्लेयर ऑफ दे मैच चुना गया था।
ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy: रोहित शर्मा क्यों नहीं कर रहे मुंबई की कप्तानी? ये है बड़ी वजह
अभिषेक ने खेली थी विस्फोटक पारी
इंग्लैंड द्वारा जीत के लिए मिले 133 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 12.5 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया था। भारतीय टीम की तरफ से तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों पर 79 रन बनाए थे। अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक ने 8 छक्के और 5 चौके लगाए थे। इसके अलावा संजू सैमसन ने 20 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली थी। टीम इंडिया ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अभिषेक के आगे मजाक बना इंग्लिश बॉलिंग अटैक, तूफानी पारी खेलकर चकनाचूर कई बड़े रिकॉर्ड्स
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
11 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
16 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
59 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines