हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: आदिल रशीद की गेंद ने अक्षर के ऐसे उड़ाए होश, गिल ने भी पकड़ा सिर, देखें VIDEO

India vs England 1st ODI: आदिल रशीद की खतरनाक गेंद पर अक्षर पटेल चारोखाने चित हो गए थे। गेंद इतनी खतरनाक थी कि शुभमन गिल ने भी अपना सिर पकड़ लिया था।

विज्ञापन
IND vs ENG

India vs England 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच नागपुर में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल करके सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने अर्धशतक लगाए। वहीं, अक्षर पटेल इंग्लैंड के दिग्गज स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद की एक बेहद खतरनाक इन स्विंग गेंद पर चकमा खाकर अपना विकेट गंवा बैठे थे। रशीद की ये खतरनाक गेंद देखकर नॉनस्ट्राइक पर खड़े शुभमन गिल ने भी अपना सिर पकड़ लिया था।

आदिल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए अक्षर

दरअसल, जब अक्षर पटेल 57 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उनके सामने आदिल रशीद थे। आदिल रशीद ऐसी खतरनाक गेंद डाली कि अक्षर चारोखाने चित हो गए। गेंद सीधे अक्षर के स्टंप पर जा लगी। आदिल की ये खतरनाक गेंद देखकर गिल भी काफी हैरान रह गए थे। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अक्षर पटेल 57 ने इस मैच में 57 रन की शानदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान अक्षर ने 6 चौके और एक चौका लगाया।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: फॉर्मेट बदला, लेकिन रोहित का वही हाल, 7 गेंदों में खत्म हो गई पारी, कप्तान साहब फिर फ्लॉप

विज्ञापन

आदिल रशीद ने चटकाए 2 विकेट

इस मैच में आदिल रशीद ने अच्छी गेंदबाजी का नजारा पेश किया, लेकिन  वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। मैच में गेंदबाजी करते हुए आदिल रशीद ने 10 ओवर में 49 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने केएल राहुल और अक्षर पटेल का विकेट चटकाया था।

4 विकेट से भारत ने जीता मैच

मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 248 रन बनाए थे। इसके बाद टीम इंडिया ने लक्ष्य को 38.4 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 87 रनों की पारी खेली थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: डेब्यू मैच में फ्लॉप हुए यशस्वी जायसवाल, इस गेंदबाज ने भेजा पवेलियन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola