Live Updates
IND vs CAN: भारत और कनाडा के बीच मैच हुआ रद्द
गीली ऑउटफिल्ड की वजह से भारत और कनाडा के बीच मैच बिना कोई गेंद फेंके रद्द हो गया है। मैच रद्द होने के बाद भारत और कनाडा को एक-एक अंक मिल गए हैं।
IND vs CAN Live score: 9 बजे अंपायर फिर से करेंगे मैदान का मुआयना
भारत और कनाडा के बीच टॉस में अभी और देरी होगी। मैदान गीला होने की वजह से अभी टॉस नहीं होगा। अंपायर 9 बजे फिर से मैदान का मुआयना करेंगे।
IND vs CAN Live: यशस्वी जायसवाल को मिल सकता है मौका
कनाडा के खिलाफ टीम इंडिया यशस्वी जायसवाल को मौका दे सकती है. यशस्वी जायसवाल को अभी तक इस टी20 वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिला है.
नहीं रुकी बारिश, टॉस में देरी
बारिश लगातार जारी है। इसकी वजह से टॉस में देरी हुई है। 8 बजे इंस्पेक्शन होगा।
IND vs CAN: टॉस में होगी देरी
ऑउटफिल्ड गीली होने की वजह से भारत और कनाडा के टॉस में देरी होगी।
IND Vs Canada: टॉस में हो सकती है देरी
जानकारी के अनुसार, आउटफील्ड अभी भी गीली है। ग्राउंडस्टाफ लगातार इसको लेकर काम कर रहे हैं। टॉस में देरी हो सकती है।
IND vs CAN Live score: ग्रुप में टॉप पर रहेगी टीम इंडिया
अगर आज का मैच रद्द हो जाता हैं तो भारत इस ग्रुप में टॉप पर रहेगी। जबकि कनाडा तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। अगर पाकिस्तान आयरलैंड को हरा देती है तो वो तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।
IND vs CAN Live Update: कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका
टीम इंडिया आज के मैच में कुलदीप यादव को मौका दे सकती है। कुलदीप को अभी तक वर्ल्ड कप में खेलने का मौका नहीं मिला है। उन्हें जडेजा की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।
IND Vs CAN Live: जानें लॉडरहिल के मौसम का हाल
मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे) शुरू होगा। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार,यहां आज के दिन भी बारिश हो सकती है। जिस वजह से टॉस में भी देरी हो सकती है।
T20 World Cup 2024 : T20 वर्ल्ड कप में अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में भारत का सामना कनाडा से होना है। दोनों टीमों पहली बार टी 20 में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह मुकाबला बारिश के खलल के बिना पूरा हो पाएगा। फ्लोरिडा में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से यहां पहले भी दो मैचों को रद्द किया जा चुका है।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
24 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
46 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines