Champions Trophy: भारत-बांग्लादेश मैच में बारिश बन सकती है विलेन, जानिए कैसा रहेगा मौसम?

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में 20 फरवरी को भारत बनाम बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस में बारिश विलेन बन सकती है।

ct (1)

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। दोनों ही टीमें जीत के साथ अपना खाता खोलना चाहेंगी। हालांकि बारिश इस मैच में विलेन बन सकती है।

विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम?

भारत-बांग्लादेश मैच में बारिश विलेन बन सकती है, जिसकी वजह से मैच का मजा किरकिरा हो सकता है। एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार 20 फरवरी को दुबई में तापमान 24 डिग्री रहेगा। जबकि बारिश होने की संभावना 35 फीसदी है। इसके अलावा नमी 48 प्रतिशत रहेगी। वहीं हवा 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है। गुरुवार के दिन थोड़े बादल छाए रहेंगे। मैच के दौरान बारिश होने की संभावना भी अधिक है।

विज्ञापन

पिच रिपोर्ट पर एक नजर

दुबई की पिच की बात करें तो यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। लेकिन इस बार हालात बदल सकते हैं। क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुबई में दो नई पिचों को तैयार किया गया है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि नई पिच पर ही भारत और बांग्लादेश के बीच मैच होगा। हालांकि भारत ने इस मैदान पर एक भी वनडे मैच नहीं गंवाया है।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती।

विज्ञापन

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।

बांग्लादेश का फुल स्क्वाड

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद ह्रदय, सौम्य सरकार, तंजीद हसन, महमूदुल्लाह, जैकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तास्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन, नसुम अहमद, तंजीम हसन, नाहिद राणा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ