India vs Bangladesh Test Series: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। जहां एक तरफ पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर बांग्लादेश के हौसले बुलंद हैं तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी 2024 अपने-अपने प्रदर्शन को बेहतर करके आगामी टेस्ट सीरीज के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। वहीं रोहित एंड कंपनी को आगामी टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश के तीन खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा। टीम इंडिया पर ये तीनों खिलाड़ी भारी पड़ सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में इन तीनों खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन करके बांग्लादेश को सीरीज जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
टीम इंडिया को इन 3 खिलाड़ियों से रहना होगा सतर्क
1. लिटन दास
बांग्लादेश टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास का बल्ला पाकिस्तान में खूब चला। विपक्षी गेंदबाजों की लिटन दास ने जमकर धुनाई की थी। इस सीरीज में उनके बल्ले से एक शतक भी निकला था। पहले टेस्ट की पहली पारी में दास ने 56 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा दूसरे टेस्ट की पहली पारी में लिटन ने शतक लगाते हुए 138 रनों की पारी खेली थी। अब उनके हालिया फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया को भी इस खिलाड़ी से थोड़ा सावधान रहना होगा।
ये भी पढ़ें;- IPL 2025 Auction: गाजियाबाद के इस खिलाड़ी पर लग सकती है करोड़ों की बोली, 191 के स्ट्राइक रेट से कूटता है रन
2. नाहिद राणा
बांग्लादेश टीम के युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज में काफी परेशान किया था। सपाट पिच पर भी नाहिद की गेंद को स्विंग कराने वाली कला से हर कोई हैरान थे। इस तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 6 विकेट अपने नाम किए थे।
3. मेंहदी हसन मिराज
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर मेंहदी हसन मिराज ने पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों में मेंहदी हसन मिराज ने बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट भी हासिल किए थे। ऐसे में अब ये ऑलराउंडर भारतीय टीम के खिलाफ भी बड़ा धमाका कर सकता है।
ये भी पढ़ें;- IPL 2025: 3 टीमों के बदल सकते हैं कप्तान, विजेता खिलाड़ी पर भी गिर सकती है गाज
संबंधित खबरें
चेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
50 mins agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines