India vs Bangladesh Test Series: बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर जबसे टीम इंडिया का ऐलान हुआ है, तबसे फैंस के मन में कई खिलाड़ियों को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं। जहां कई युवा खिलाड़ियों को टेस्ट टीम में चुना गया है तो वहीं तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जिनको एक बार फिर से सेलेक्टर्स ने अनदेखा कर दिया है। लगभग पिछले 2 साल से इन तीनों खिलाड़ियों को टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। जिसके बाद लग रहा है कि अब इन तीन खिलाड़ियों के लिए भारतीय टीम के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं।
1. चेतेश्वर पुजारा
टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट क्रिकेट का शानदार खिलाड़ी माना जाता है। लेकिन पिछली कई सीरीज में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन भारत के लिए उतना खास नहीं रहा है। पुजारा ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच 7 जून साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इस मैच में पुजारा का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा था। पहली पारी में पुजारा के बल्ले से 14 और दूसरी पारी में 27 रन निकले थे। इसके बाद उनको टीम इंडिया के लिए खेलना का मौका नहीं मिला है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: टीम इंडिया में ये तीन खिलाड़ी थे मौका पाने के असली हकदार, चयनकर्ताओं ने नहीं जताया भरोसा
2. अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे काफी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। रहाणे ने अपना आखिरी मुकाबला 20 जुलाई साल 2023 में खेला था। इस मैच की पहली पारी में रहाणे महज 8 रन बना पाए थे। जबकि दूसरी पारी में रहाणे को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद से रहाणे को टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। अब बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी उनको अनदेखा कर दिया गया है।
3. मयंक अग्रवाल
मयंक अग्रवाल इन दिनों दलीप ट्रॉफी 2024 में खेल रहे हैं। पहले ही मैच में मयंक का फ्लॉप शो देखने को मिला। वहीं मयंक ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच 12 मार्च 2022 को खेला था। श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए इस मैच में मयंक ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 22 रन बनाए थे। तब से मयंक टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- टी20 क्रिकेट में लगा तिहरा शतक, ये भारतीय कर चुका है बड़ा कारनामा
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines