India vs Bangladesh 1st Test Pitch: भारतीय टीम 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा। जिसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है। भारतीय टीम चेन्नई पहुंचकर तैयारियों में जुट गई है। ये सीरीज भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल के लिए पहला असाइनमेंट भी होगी। ऐसे में वह चेन्नई पहुंचकर टीम इंडिया की तैयारियों के लिए जी-जान से जुट गए हैं। बांग्लादेश के पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतने के बाद चुनौती आसान नहीं होगी। ऐसे में भारतीय टीम इस मुकाबले को हल्के में लेने के मूड में नहीं है। अब बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का एक मास्टरप्लान सामने आया है। जिसके अनुसार, टीम इंडिया अलग एप्रोच के साथ प्रैक्टि्स कर रही है।
दो नेट्स का इस्तेमाल
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, टीम इंडिया की तैयारियों के लिए मुख्य कोच गौतम गंभीर और मोर्ने मोर्केल जुट चुके हैं। उन्होंने एक खास प्लान बनाया है। जिसके तहत रोहित शर्मा, विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल जैसे भारतीय बल्लेबाज बल्लेबाजी के लिए दो नेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, टीम इंडिया के स्पिनरों को काली मिट्टी की पिच दी गई है। जबकि तेज गेंदबाजों लाल मिट्टी का उपयोग कर रहे हैं। दरअसल, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की पिच को स्पिन फ्रेंडली माना जाता है। यहां स्पिनर्स अपना जलवा दिखाते नजर आते हैं। ऐसे में भारतीय टीम अपने सभी विकल्पों के साथ एक्सपेरिमेंट में जुटी है।
उतारी नेट बॉलर्स की फौज
रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि भारत ने चेन्नई में अपने नेट बॉलर्स की फौज उतारी है। इसमें तमिलनाडु के एस अजित राम, एम सिद्धार्थ और पी विग्नेश जैसे स्पिनरों का नाम शामिल है। इन गेंदबाजों को भारतीय बल्लेबाजों को नेट्स पर बॉल डालते देखा गया है। इसी के साथ अर्पित गुलेरिया, गुरनून बरार, युद्धवीर सिंह, वैभव अरोड़ा, सिमरजीत सिंह, गुरजपनीत सिंह जैसे तेज गेंदबाजों के भी नाम सामने आए हैं। जिन्हें नेट बॉलर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: बांग्लादेश के ‘बुमराह’ से टीम इंडिया को रहना होगा सतर्क, पाकिस्तान के उड़ा चुका है होश
पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: रोहित-विराट के खिलाफ अकेले ही आग उगल सकता है ये बांग्लादेशी खिलाड़ी, पलट देता है मैच का पासा
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
20 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines