India vs Bangladesh Chennai Test: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट चेन्नई में जारी है। इस मैच के तीसरे दिन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने जोरदार शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की। पंत का यह शतक काफी स्पेशल है, क्योंकि उन्होंने दिसंबर 2022 में भयानक सड़क हादसे के बाद टेस्ट फॉर्मेट में लगभग दो साल बाद वापसी की। फैंस को उम्मीद थी कि पंत की वापसी जोरदार रहेगी और उन्होंने ऐसा करके भी दिखाया।
पंत ने पहली पारी में 52 गेंदों पर 39 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी यह फॉर्म दूसरी पारी में भी बरकरार रखी और 128 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और चार छक्के शामिल है। उनकी इस पारी पर अब गिल का रिएक्शन आया है। उन्होंने इस विकेटकीपर बल्लेबाज की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, ‘पंत को वापसी के बाद अपना पहली सेंचुरी बनाते हुए देखना मुझे बहुत खुशी दे रहा है। उन्होंने चोट के बाद वापसी की है और मैंने इसके लिए उन्हें बहुत मेहनत करते देखा है। मुझे लगता है कि वह भी वास्तव में अच्छा महसूस कर रहे होंगे।’
ये भी पढ़ें: Legends League 2024: आखिरी ओवर में इरफान ने धारदार गेंदबाजी से पलट दिया मैच का पासा, रोमांचक मुकाबले में दिलाई जीत
पंत ने की यादगार वापसी
बता दें कि पंत को फिर से वापसी करने में 634 दिन लगे। मैच के तीसरे दिन की शुरुआत करते हुए गिल और पंत की जोड़ी ने शुरू में सतर्कता दिखाई और एक बाद सेट होने के बाद आक्रामक रुख अपनाकर बांग्लादेश के गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के चारों तरफ रन बटोरे। पंत ने यहां हसन महमूद की गेंद पर फाइन लेग के ऊपर से जोरदार छक्का जड़ा और बाद में मेहदी हसन मिराज की गेंद पर अपने ट्रेडमार्क वन हैंडेड छक्के से चेपॉक की भीड़ को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बांग्लादेश को जीत के लिए चाहिए 357 रनों की जरूरत
इस मैच में गिल ने शतक जड़ते हुए टीम को मजबूत किया। उनका यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि वो पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके थे। बता दें कि तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद बांग्लादेश का स्कोर 4 विकेट पर 158 है। टीम को अभी जीत के लिए 357 रनों की जरूरत है, जबकि उसके छह विकेट ही बाकी हैं। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 287 रनों के स्कोर पर घोषित कर दी।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: दूसरे टेस्ट मैच के लिए केएल राहुल पर लटकी तलवार! इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
35 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
44 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
55 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines