Champions Trophy: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम 20 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ भिड़ने के लिए तैयार है। ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले मैच को अपने नाम करने के लिए धांसू प्लेइंग इलेवन का चुनाव कर सकती है। माना जा रहा है कि ऋषभ पंत का पत्ता साफ हो सकता है, जबकि केएल राहुल को मौका मिलने की उम्मीद है।
रोहित-गिल करेंगे पारी की शुरुआत
बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। दोनों खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में शतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा शुभमन गिल ने इस सीरीज में 2 अर्धशतक के अलावा 1 शतक बनाया था। दोनों शानदार फॉर्म में हैं। इस लिहाज से मैनेजमेंट सलामी जोड़ी में कोई भी बदलाव नहीं करना चाहेगी।
ऐसा हो सकता है मध्यक्रम
विराट नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, जबकि 4 नंबर पर श्रेयस अय्यर मोर्चा संभाल सकते हैं। अय्यर ने भी इंग्लैंड सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी। वहीं लोअर मिडिल ऑर्डर में केएल राहुल, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल मोर्चा संभाल सकते हैं।
गेंदबाजी विभाग पर एक नजर
स्पिन गेंदबाजी विभाग का जिम्मा, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल के अलावा वरुण चक्रवर्ती के पास हो सकता है। तीनों खिलाड़ी शानदार लय में हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद शमी के अलावा अर्शदीप सिंह को मौका मिलने की उम्मीद है
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जडेजा और वरुण चक्रवर्ती।
बांग्लादेश का फुल स्क्वाड
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद ह्रदय, सौम्य सरकार, तंजीद हसन, महमूदुल्लाह, जैकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तास्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन, नसुम अहमद, तंजीम हसन, नाहिद राणा।
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines