हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास...' कानपुर टेस्ट के बीच रोहित शर्मा का रिटायरमेंट पर बड़ा बयान

India vs Bangladesh Kanpur Test: भारत और बांग्लादेश के बीच जहां टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कानपुर में खेला जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ अपने इंटरनेशनल क्रिकेट रिटायरमेंट को लेकर कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।

विज्ञापन
Rohit Sharma

India vs Bangladesh Kanpur Test: टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट फॉर्मेट के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप 2024 के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद से टी20 टीम की कप्तानी शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव को करते हुए देखा गया। हालांकि फैंस के मन में ये सवाल जरूर चलता रहता है कि आखिर रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट से कब संन्यास लेंगे। जिसको लेकर अब खुद रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।

संन्यास पर रोहित का बड़ा बयान

रोहित शर्मा ने एक वीडियो में बताया कि अभी मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में नहीं सोच रहा हूं। टी20 क्रिकेट से इसलिए संन्यास लिया है क्योंकि इस फॉर्मेट में मेरा समय पूरा हो गया है। मुझे इस फॉर्मेट में खेलकर काफी मजा आया। मैंने टी20 विश्व कप 2024 जीता और ये सही समय था रिटायरमेंट लेने का और इस फॉर्मेट से आगे बढ़ने का। टीम इंडिया में कई अच्छे खिलाड़ी हैं जो काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: अब खिलाड़ियों पर भारी पड़ेगी ये गलती, ले जाएगी बैन की तरफ

विज्ञापन

इन 3 खिलाड़ियों ने एकसाथ लिया था संन्यास

टी20 विश्व कप 2024 में भारत ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर खिताब पर कब्जा किया था। फाइनल में विराट कोहली ने भारत के लिए काफी अहम पारी खेली थी। खिताब जीतने के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा तीनों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

सबसे पहले विराट ने मैच सेरेमनी में फैंस को ये बड़ा झटका दिया था। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कप्तान रोहित शर्मा ने संन्यास का ऐलान किया था। वहीं जडेजा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। फिलहाल ये तीनों खिलाड़ी बांग्लादेश के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs BAN T20 Squad: इंतजार हुआ खत्म, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी को मिला टीम इंडिया में मौका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola