IND vs BAN Live Streaming: भारत और बांग्लादेश एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड में 24 सितंबर को आमने सामने होंगे. फाइनल में अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी है. भारत ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और लगातार 4 मुकाबले जीते हैं. वहीं बांग्लादेश ने भी सुपर 4 में श्रीलंका को हराया है. दोनों ही टीमें जीत के इरादे से उतरेंगी और फाइनल का टिकट पक्का करना चाहेंगी. वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप फ्री में कैसे देख सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?
कब और कैसे देखें मुकाबला?
भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला 24 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है. मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. आप अपने अनुसार भाषा का चयन भी कर सकते हैं. वहीं मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लीव ऐप और फैन कोड पर होगी. इसके अलावा मुकाबले को आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. डीडी स्पोर्ट्स पर मुकाबला देखने के लिए आपको एक भी रुपये खर्च नहीं करने होंगे.
मौसम पर एक नजर
भारतीय समयानुसार मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि 7:30 बजे टॉस होगा.
दुबई का मौसम काफी गर्म है और तापमान 36 डिग्री से 38 डिग्री सेलसियस तक रहने का अनुमान लगाया गया है. भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है.
ये भी पढ़ें: ICC ने एशिया कप के बीच इस देश का क्रिकेट बोर्ड किया सस्पेंड, सामने आई चौंकाने वाली वजह
कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?
भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 रिकॉर्ड एकतरफा रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 17 बार भिड़ंत हुई है. भारत ने 16 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश को 1 ही मैच में जीत मिल पाई है. ऐसे में भारत का पलड़ा ज्यादा भारी है.
दोनों टीमें इस प्रकार
भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
बांग्लादेश- लिटन दास (कप्तान, विकेटकीपर), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदयोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, नुरुल हसन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन.
ये भी पढ़ें: UPL 2025: किस टीम में है सबसे ज्यादा दमखम? जानिए कौन है खिताब जीतने की प्रबल दावेदार!
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
28 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines