India vs Bangladesh 2nd Test: कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम पर भारत और बांग्लादेश की टीम दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है। ये मैच 27 सितंबर से शुरू होगा। फिलहाल भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। अब टीम इंडिया कानपुर टेस्ट को भी जीतना चाहेगी। वहीं दूसरी पर कानपुर टेस्ट पर बारिश का साया भी मंडरा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर में कई दिन बारिश होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे मैच में खलल पड़ सकता है। अगर ये टेस्ट मैच बारिश के चलते ड्रॉ हो जाता है, रोहित एंड कंपनी को इससे ज्यादा नुकसान होगा।
मैच ड्रॉ होने से भारत को नुकसान
27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कानपुर में भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। वहीं एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार 27 सितंबर को कानपुर में 93 फीसदी बारिश की संभावना जताई जा रहा है। इसके अलावा 28 और 29 को भी बारिश हो सकती है। ऐसे में अगर बारिश के चलते मैच रद्द हो जाता है तो टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की प्वाइंट टेबल में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: कानपुर में अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगा ये खिलाड़ी, ले चुका 53 विकेट
अगर मैच ड्रॉ रहता है तो दोनों टीमों के बीच 4-4 अंक बांट दिए जाएंगे और भारत के पास फिर 68.18 फीसदी अंक बचेंगे। फिलहाल भारतीय टीम 71.67 फीसदी अंक के साथ प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश की टीम 39.29 फीसदी अंक के साथ छठे पायदान पर है।
बता दें, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले टीम इंडिया को 9 मैच खेलने हैं, जिसमें से 5 मैच जीतने भारत के लिए जरूरी है। बांग्लादेश के बाद भारतीय टीम को आगे 3 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड के साथ खेलनी है। उसके बाद भारत का सामना बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: प्रैक्टिस मैच में अक्षर पटेल ने छुड़ाए विराट के पसीने, अश्विन ने भी कर दी हालत खराब
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
15 mins agoउस्मान ख्वाजा को था मौत का डर, गंभीर बीमारी के बीच ऐसे बचाया अपना करियर
21 mins agoपाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके भाई आशीर्वाद का जलवा, प्रैक्टिस मैच में 87 गे
1 hr agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
1 hr agoईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
2 hrs agoसारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर किया ढेर
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines