IND vs BAN: कानपुर टेस्ट मैच में टिकट बिक्री पर लगी रोक, स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री पर खतरा

India vs Bangladesh Kanpur Test: दूसरे टेस्ट मैच से पहले कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कानपुर स्टेडियम का एक स्टैंड काफी कमजोर है, जिससे दर्शकों के लिए खतरा पैदा हो सकता है। अब टिकट बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है।

IND vs BAN

IND vs BAN

India vs Bangladesh Kanpur Test: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में खेला जाएगा। वहीं इस मैच से पहले कानपुर स्टेडियम को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। जिसके चलते कानपुर टेस्ट के दूसरे मैच की टिकट बिक्री पर रोक लगा दी गई है। रिपोर्ट के मुताबित उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा स्टेडियम को लेकर बड़ा बयान दिया गया है। जिससे स्टेडियम के एक हिस्से में दर्शकों की जान पर खतरा माना गया है।

विज्ञापन

ढह सकता है स्टेडियम का एक स्टैंड

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जाएगा। वहीं अब इस स्टेडियम में एक स्टैंड पर गिरने का खतरा मंडरा रहा है। द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक ग्रीन पार्क स्टेडियम के एक स्टैंड को उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा असुरक्षित माना गया है। जो दर्शकों से भर जाने के बाद नीचे गिर सकता है। इसको देखतो ही मैच के टिकट बिक्री पर रोक लगा दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक पीडब्लूडी के इंजीनियरों का कहना है कि अगर किसी खिलाड़ी के छक्का मारने के बाद स्टैंड में 50 दर्शक भी झूमने लगे तो ये ढह सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

महज इतने टिकट बेचने की मिली इजाजत

कानपुर टेस्ट के लिए 4800 टिकटों में से अब 1700 टिकट बेचने की ही अनुमति मिली है। अब अगले कुछ दिनों तक इस कमजोर स्टैंड की मरम्मत का काम किया जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से खेला जाएगा।

विज्ञापन

सीरीज में 1-0 से आगे टीम इंडिया

भारतीय टीम ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश को 280 रन से हराया था। जिसके बाद अब भारत सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है। दूसरे मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में बांग्लादेश का क्लीन स्वीप करना चाहेगी। दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी इस पर भी फैंस की नजरें रहने वाली हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ