India vs Bangladesh 2nd Test Day 5: भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दो दिन बारिश के चलते खराब हो गए थे। जिसके बाद चौथे दिन के लिए 98 ओवर का खेल निर्धारित किया गया था। आज एक बार फिर से 98 ओवर का खेल होना है। पहली पारी में टीम इंडिया ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 285 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी।
जिसके बाद टीम इंडिया के पास 52 रनों की बढ़त हो गई थी। चौथे दिन बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 26 रनों के अंदर ही अपने दो विकेट गंवा चुकी थी। फिलहाल टीम इंडिया के पास 26 रनों की बढ़त है। अब टीम इंडिया की कानपुर में टेस्ट में जीत लगभग पक्की मानी जा रही है।
बांग्लादेश को लंच तक करना होगा ऑलआउट
जहां एक तरफ बांग्लादेश की टीम इस मैच को ड्रॉ कराने के इरादे से पांचवें दिन खेलना जारी करेगी तो वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया ने चौथे दिन ही बता दिया था कि उनका जीत का इरादा साफ है। भारतीय गेंदबाज कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं। चौथे ही दिन आर अश्विन ने बांग्लादेश को 26 रनों के अंदर 2 झटके दे दिए थे। आज पांचवें दिन एक बार फिर से अश्विन का जादू देखने को मिल सकता है। टीम इंडिया पांचवें दिन बांग्लादेश को लंच से पहले या फिर 50 ओवर के अंदर ऑलआउट करना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: क्या ड्रॉ हो जाएगा कानपुर टेस्ट? यहां देखें पांचवें दिन के मौसम पर ताजा अपडेट
250 तक का टारगेट भी नहीं छोड़ेगी टीम इंडिया
बांग्लादेश को अगर ड्रॉ या जीत के बारे में सोचना है तो उसको पहले टीम इंडिया के सामने 250 से 300 तक का लक्ष्य रखना होगा, लेकिन ये काम बांग्लादेश के लिए काफी मुश्किल है। अभी तक जिस तरह से टीम इंडिया की गेंदबाजी रही है उसको देखते हुए लग रहा है कि दूसरी पारी में भारत के सामने 200 या 230 के आसपास का टारगेट जीत के लिए हो सकता है। चौथे दिन भारतीय टीम ने महज 34.4 ओवर में 285 रन बना दिए थे। जिसके बाद अब उम्मीद है कि अगर भारत के सामने 250 रन बनाने के लिए 35 या 40 ओवर भी होते हैं तो टीम इंडिया लक्ष्य को हासिल कर सकती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: कानपुर टेस्ट में मजबूत स्थिति में टीम इंडिया, लेकिन फैंस को सता रहा इस बात का डर
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
43 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
44 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
59 mins agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines