India vs Bangladesh 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज कानपुर टेस्ट का चौथा दिन है। दूसरे और तीसरे खराब आउटफील्ड के चलते एक गेंद नहीं डाली गई थी। जिसके चलते दो दिनों का खेल रद्द कर दिया गया था। अब चौथे दिन कानपुर में मौसम साफ दिख रहा है जिसके चलते 98 ओवर का खेल देखने को मिलने वाला है। चौथे दिन बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने क्रीज पर थोड़ा समय गुजारा, जिसके चलते भारतीय टीम को चौथे विकेट के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा। जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को चौथे दिन की पहली सफलता दिलाई।
बुमराह की खतरनाक गेंद पर ढेर मुश्फिकुर
चौथे दिन भारतीय टीम को विकेट के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा। इसके बाद जसप्रीत ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए पहले सेशन में ही बांग्लादेश को चौथा बड़ा झटका दिया। बांग्लादेश को मुश्फिकुर रहीम के रूप में चौथा झटका लगा। रहीम 11 रन बनाकर आउट हुए। रहीम के सामने बुमराह ने ऐसी खतरनाक गेंद डाली कि वे समझ नहीं पाए, जिससे रहीम के स्टंप उखड़ गए। बीसीसीआई ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
ये भी पढ़ें:- BCCI ने बदला राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का नाम, जानें NCA की जगह अब क्या होगी पहचान
पहले दिन हुआ था 35 ओवरों का खेल
कानपुर टेस्ट में पहले दिन खेल भी बारिश के चलते जल्दी खत्म कर दिया गया था। पहले दिन महज 35 ओवर का ही खेल हो पाया था। जिसमें बांग्लादेश की टीम 3 विकेट खोकर 107 रन बना पाई थी। पहले दिन भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आकाश दीप ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा आर अश्विन ने एक विकेट चटकाया था।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 से पहले LSG के बल्लेबाज का ‘तूफान’, 8 छक्के और 9 चौके के साथ जड़ा शतक
संबंधित खबरें
विराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
2 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
46 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
48 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines