India vs Bangladesh 2nd T20I: भारत और बांग्लादेश के बीच इन दिनों तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच जीतकर टीम इंडिया 1-0 से आगे हैं। आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इसके अलावा टॉस 7 बजे होगा। दूसरी तरफ टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी, तो वहीं बांग्लादेश की टीम मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी। इस मैच में कैसा होगा मौसम और पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसको मिलेगी मदद चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।
कैसा होगा दिल्ली का मौसम
मैच से पहले फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर आज दिल्ली का मौसम मैच के दौरान कैसा रहने वाला है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली का मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। बारिश की मैच के दौरान कोई संभावना नहीं है। इसके अलावा दिल्ली में गर्मी भी रहने वाली है। ऐसे में आज फैंस को पूरे मैच का लुत्फ उठाने का मौका मिलने वाला है। दिल्ली का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें:- PAK vs ENG: मुफ्त में भी मैच नहीं देखना चाहते पाकिस्तानी फैंस, लाइव टीवी पर दुनिया में शर्मसार हुआ पाक
चौके-छक्कों की होगी बरसात!
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच काफी सपाट रहती है। जिसपर जमकर चौके-छक्के लगने की संभावना है। पिच पर गेंदबाजों का काफी कम मदद मिलती है। हालांकि शाम के समय ओस के चलते दूसरी पारी में गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में टॉस का रोल भी थोड़ा अहम हो जाता है। टॉस जीतने वाली टीम आज पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।
इस मैदान पर अभी तक 13 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 और रनचेज करने वाली टीम ने 9 मैचों में जीत हासिल की है। इसके अलावा स्पिन गेंदबाजों के मुकाबले यहां तेज गेंदबाजों को ज्यादा विकेट चटकाने में मदद मिलती है। तेज गेंदबाजों ने यहां 60 विकेट चटकाए हैं जबकि स्पिन गेंदबाजों को 54 सफलताएं मिली हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: कोहली के महारिकॉर्ड की बराबरी कर सूर्या रचेंगे इतिहास, सिर्फ 39 रन दूर
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines