India vs Bangladesh 2nd T20I Records: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में टीम इंडिया ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया, खासकर नीतीश कुमार रेड्डी और रिंकू सिंह ने तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। इस मैच में भारत ने एक या दो नहीं बल्कि पांच बड़े रिकॉर्ड बनाए।
1. बांग्लादेश के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल
भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 221 रन बनाए थे। टीम इंडिया का बांग्लादेश के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा टोटल है।
2. सबसे ज्यादा छक्के
इस मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 15 छक्के लगाए थे। अब टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई है। इसके साथ भारत ने वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
3. पहली बार 200 रन का आंकड़ा
दूसरे टी20 मैच में भारत ने 221 रन बनाए थे। ये पहली बार है जब टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 क्रिकेट में 200 का आंकड़ा पार किया हो। इससे पहले कभी टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ 200 से ज्यादा रन नहीं बना पाई थी।
ये भी पढ़ें:- रतन टाटा के निधन पर शोक में डूबा खेल जगत, सहवाग से लेकर भज्जी तक ने पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि
4. सबसे ज्यादा विनिंग परसेंट
भारत के नाम अब एक केलेंडर ईयर में 12 टी20 मैच खेलकर सबसे ज्यादा विनिंग परसेंट का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। भारत का विनिंग परसेंट अब 95.23 फीसदी हो गया है।
5. भारत के 7 गेंदबाजों ने लिए विकेट
दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की तरफ से 7 गेंदबाजों ने गेंदबाजी की और सबने विकेट हासिल किए। ये पहली बार है जब टी20 क्रिकेट में 7 अलग-अलग गेंदबाजों ने विकेट हासिल किए हो।
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के आंकड़े देख खिल जाएंगे भारतीय फैंस के चेहरे, सूर्यकुमार यादव हैं सबसे बड़ी वजह
संबंधित खबरें
इंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
48 mins agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
1 hr agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
3 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
4 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines