India vs Bangladesh 1st Test: भारतीय टीम ने बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट में उतरते ही फैंस को चौंका दिया। जैसे ही टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन सामने आए फैंस के मन में एक सवाल काफी तेजी से उठने लगा कि आखिर रोहित शर्मा चेन्नई की स्पिन फ्रेंडली पिच पर तीन तेज गेंदबाजों के साथ क्यों उतरे हैं? अक्सर देखा गया है कि चेपॉक में स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है, बावजूद इसके टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 2 ही स्पिन गेंदबाज शामिल हैं।
क्यों 3 तेज गेंदबाजों को किया शामिल?
दरअसल चेपॉक में लाल और काली दो तरह की मिट्टी की पिच है। जहां काली मिट्टी की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है तो वहीं लाल मिट्टी की पिच पर तेज गेंदबाजों को ज्याजा मदद देखने को मिलती है। वहीं इस मैच में लाल मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
जिसपर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद की संभावना जताई जा रही है और अभी तक मैच के दौरान ये देखने को मिला भी है। पहले ही सेशन में बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसके चलते लंच ब्रेक तक टीम इंडिया को रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल के रूप में तीन बड़े झटके लगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: पंत और लिट्टन दास के बीच तीखी नोकझोंक, ऋषभ की तरफ फेंका था थ्रो
ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने लाल मिट्टी की पिच को देखते हुए पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में तीन गेंदबाजों को खिलाने का फैसला किया है। जिसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप को चुना गया है। इसके अलावा दो स्पिन गेंदबाजों के रूप में आर अश्विन और रवींद्र जडेजा को शामिल किया गया है।
इसके अलावा एक दूसरा कारण ये भी सामने निकलकर आ रहा है कि साल के अंत में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी होने वाली है। ये सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेली जाएगी जहां तेज गेंदबाजों को ज्यादा उछाल और मदद मिलती है। इसके चलते टीम इंडिया अभी से उसकी तैयारियों में जुट रही है।
ये भी पढ़ें:- पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को झटका देने वाले हसन महमूद कौन हैं? विराट, रोहित और गिल को किया चलता
संबंधित खबरें
विंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
12 mins agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
1 hr ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
1 hr agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
1 hr agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
3 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
4 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines