India vs Bangladesh 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को मौका नहीं दिया गया है। लाल मिट्टी की पिच होने के चलते टीम इंडिया 3 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी है, इसके अलावा स्पिन गेंदबाजों के रूप मे आर अश्विन और रवींद्र जडेजा को रखा गया है जिसके चलते कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है।
कुलदीप फिलहाल टीम इंडिया के साथ चेन्नई में मौजूद हैं। प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनको देखा जाता है। वहीं अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली और ऋषभ पंत कुलदीप को बीच मैदान पर सबके सामने घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
प्रैक्टिस सेशन के दौरान कुलदीप को घसीटा
दरअसल मैच से पहले जब सभी खिलाड़ी मैदान पर स्ट्रेचिंग कर रहे थे, तब कुलदीप यादव भी खुद को तैयार कर रहे थे। तभी विराट कोहली आते हैं और कुलदीप को पीछे से पकड़कर घसीटने लगते हैं, इस बीच पंत भी कुलदीप को घसीटने लगते हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो के आखिर में कोहली को डांस करते हुए भी देखा गया है। अक्सर विराट कोहली को साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है। मैच के दौरान भी कोहली मौज-मस्ती करते रहते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट मैच से कट सकता इस खिलाड़ी पत्ता, धाकड़ खिलाड़ी की हो सकती है एंट्री
पहले दिन भारत ने बनाए थे 339 रन
पहले टेस्ट मैच के पहले दिन विराट कोहली फ्लॉप हो गए थे। टेस्ट क्रिकेट में कोहली की लंबे समय के बाद वापसी हुई थी, ऐसे में फैंस को उनसे एक अच्छी पारी की उम्मीद थी। पहले दिन कोहली महज 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। भारतीय टीम ने आर अश्विन और रवींद्र जडेजा की शानदार पारियों के दम पर 339 रनों का स्कोर बनाया था। अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: पहले टेस्ट के बीच दलीप ट्रॉफी में छाया स्टार खिलाड़ी, दूसरे टेस्ट में हो सकता है डेब्यू
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines