India vs Bangladesh 1st Test: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल पिछले काफी समय से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में फ्लॉप साबित हो रहे थे। जिसके चलते गिल पर काफी सवाल भी उठ रहे थे। लेकिन अब गिल ने चेन्नई टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार शतक जड़कर आलोचकों के मुंह पर ताला लगाने का काम किया है। भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में गिल और ऋषभ पंत ने शतक लगाए हैं।
गिल ने किया बड़ा कारनामा
शुभमन गिल ने चेन्नई टेस्ट की दूसरी पारी में अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया है। अब गिल ने टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में 3 शतक लगाने का कारनामा पहली बार करके दिखाया है। इससे पहले गिल ने फरवरी और मार्च में इसी साल 2 शतक लगाए थे। टेस्ट क्रिकेट का ये गिल का पांचवां शतक है।
26 साल की उम्र में गिल ने जड़ा 12वां शतक
शुभमन गिल ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं। 26 साल की उम्र में ये गिल का 12वां शतक है। जिसमें से 5 उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में लगाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में गिल को काफी संघर्ष करते हुए देखा गया है। करीब 2 साल के इंतजार गिल के बल्ले से पहला टेस्ट शतक निकला था। साल 2020 में गिल ने टीम इंडिया के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था। गिल ने अपना टेस्ट डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: मैच में बांग्लादेश की फील्डिंग सेट करने लगे ऋषभ पंत, वीडियो हुआ वायरल
भारत ने दूसरी पारी की घोषित
दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 287 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। टीम इंडिया के पास 500 से ज्यादा रन की बढ़ हो गई थी। दूसरी पारी में भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने शतकीय पारियां खेली। पंत ने 109 और गिल ने नाबाद 105 रनों की पारी खेली।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: ऋषभ पंत ने की MS Dhoni की बराबरी, 634 दिन बाद किया ये कारनामा
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
1 hr agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
9 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
10 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
10 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
11 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines